फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now antigen test of Kalpavasi in every district of UP

अब यूपी के हर जिले में कल्पवासियों का एंटीजन टेस्ट

Mon, 18 Jan 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now antigen test of Kalpavasi in every district of UP
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
माघ मेले में जप, तप और ध्यान के लिए आने वाले संतों और कल्पवासियों के कोरोना संक्रमण की जांच अब हर जिले में की जाएगी। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से तैयार पोर्टल के जरिए कल्पवासियों की सूची हर जिले के प्रशासन को उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि, संबंधित जिलों में जांच कराने के बाद रिपोर्ट लेकर ही कल्पवासी माघ मेला में प्रवेश करें।
विज्ञापन


अलग-अलग इलाकों से संतों-कल्पवासियों के मेला क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पसीना बहाया जाने लगा है। भीड़ बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए यूपी के हर जिले में कल्पवासियों को चिह्नित किया जा रहा है। माघ मेले में शिविर लगाने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश भर के कल्पवासियों का जिलेवार विवरण तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसे हर जिले के प्रशासन को भेजा गया है, ताकि वहीं पर उनका एंटीजन टेस्ट कराया जाए और फिर उन्हें माघ मेले में कल्पवास के लिए भेजा जाए। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण में सूचीबद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं और प्रयागवाल सभा के तीर्थपुरोहितों की मदद ली जा रही है। संस्थाओं की ओर से संगम की रेती पर लगाए जाने वाले शिविरों के संचालकों से कल्पवासियों की सूची तैयार कराई जा रही है और उसे पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। साथ ही ऐसे सूचीबद्ध कल्पवासियों के बारे में संबंधित जनपदों को भी जानकारी भेजी जा रही है, ताकि जो जहां हैं, वहीं उनका एंटीजन टेस्ट कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

माघ मेले में सात सौ लोगों की कोरोना जांच

माघ मेला क्षेत्र में रविवार को सात सौ से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराई गई। प्रतिदिन 600 से 800 के बीच टेस्ट किए जा रहे हैं। माघ मेला के कोविड-19 नोडल प्रभारी डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक अब तक 14 हजार से अधिक संतों और कल्पवासियों की जांच की जा चुकी है। डोर-टू-डोर सर्वे तेज कर दिया गया है।

 
  • माघ मेला में आने वाले कल्पवासियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए शिविर लगाने वाली संस्थाओं की मदद ली जा रही है। इस अभियान के जरिए प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से से आने वाले कल्पवासियों को चिह्नित कर उनकी सूची संबंधित जिलों को भेजी जा रही है, ताकि उनका टेस्ट उनकेजनपद में ही करा लिया जाए। -डॉ. ऋषि सहाय, नोडल अफसर कोविड-19 माघ मेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed