फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notification issued on 23 September, convocation of au

इविवि का दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को, नोटिफिकेशन जारी

Thu, 27 May 2021 12:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Notification issued on 23 September, convocation of au
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विवि के स्थापना दिवस के मौके पर 23 सितंबर को होगा। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी संकाय अध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक में दीक्षांत समारोह की तिथि को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के बाद रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से दीक्षांत समारोह के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। कुलपति ने मेडल के लिए मेधावियों का नाम सुझाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

इविवि के स्थापना दिवस पर होने वाला दीक्षांत समारोह ऑनलाइन होगा कि ऑफलाइन इस बारे में तय नहीं किया गया है। यह उस समय की कोविड की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मेडल के साथ उपाधि प्रदान की जाएगी। मेडल के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी में रसायन विज्ञान विभाग की प्रो बंदना सिंह अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के प्रो आशीष खरे एवं वाणिज्य संकाय के प्रो आरके सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। कमेटी विभिन्न संकाय से मेधावी छात्रों का चयन मेडल के लिए करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed