फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice to three schools for not telecasting the landing of Chandrayaan-3, BSA seeks clarification

प्रयागराज : चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण न दिखाने पर तीन स्कूलों को नोटिस, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 25 Aug 2023 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

बीईओ ने बताया कि बुधवार को चंद्रयान-3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण नहीं दिखाने पर शिक्षा विभाग ने सभी माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया था। परंतु विकासखंड शंकरगढ़ के कई विद्यालयों में ताला लटकता मिला।

विज्ञापन
Notice to three schools for not telecasting the landing of Chandrayaan-3, BSA seeks clarification
चंद्रयान 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण नहीं दिखाने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन विद्यालयों को नोटिस भेजा है। इन विद्यालयों के बंद होने की शिकायत मिली थी। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी जांच आख्या भेजी गई है।

विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी शिव अवतार ने प्राथमिक विद्यालय वैसा एवं कंपोजिट विद्यालय गढ़वा का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय वैसा में कायाकल्प द्वारा बन रहे दिव्यांग शौचालय, व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया और शिक्षण स्तर बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। बीईओ ने बताया कि बुधवार को चंद्रयान-3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण नहीं दिखाने पर शिक्षा विभाग ने सभी माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया था। परंतु विकासखंड शंकरगढ़ के कई विद्यालयों में ताला लटकता मिला।

विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ को जांच कर आख्या रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा था। खंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ ने बताया कि 23 अगस्त को विकासखंड शंकरगढ़ के मॉडल प्राइमरी स्कूल शिवराजपुर, खान सेमरा एवं हिनौती पांडेय विद्यालय में ताला बंद होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। तीनों विद्यालय के खिलाफ आख्या रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संवाद

 

बीईओ ने लगाई चौपाल

निपुण भारत अभियान के तहत शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी शंकरगढ़ ने भैंसहाई कंपोजिट विद्यालय में जन चौपाल लगाई। खंड शिक्षाधिकारी शिव अवतार ने कंपोजिट विद्यालय भैंसहाई में अभिभावकों एवं शिक्षको की जन चौपाल लगाते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed