फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   notice to irshad ulla on agitation agaist caa

सीएए के विरोध में आंदोलन पर इरशाद उल्ला को नोटिस

Sat, 14 Mar 2020 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
notice to irshad ulla on agitation agaist caa
सीएए, एनआरसी, और एनपीआर के विरोध में आंदोलन करने वालों को प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने का क्रम अब भी जारी रहा है। मंसूर अली पार्क में जारी धरने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इरशाद उल्ला को शनिवार को नोटिस मिला। इरशाद को शांति भंग के तहत पाबंद किए जाने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस सख्ती के बावजूद सीएए के विरोध में महिलाओं का पार्क में धरना लगातार 64वें दिन जारी रहा। महिलाओं ने अलग-अलग मोहल्लों से जुलूस निकाले और धरने में शामिल हुईं। धरने के दौरान प्रीति, फरह नाज, मारूफ आदि ने सीएए की विसंगतियों पर चर्चा की। सारा खान, फातिमा, अंजलि, शिवा, तूबा, इरम, सै.मो.अस्करी, अफसर महमूद आदि ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।उधर, नागरिक समाज की ओर से रविवार को लीगल वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इसमें आंदोलन के संवैधानिक अधिकार पर चर्चा होगी। आंदोलन में शामिल महिलाओं तथा कई संगठन के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर लिखाने के साथ नोटिस भी जारी किए गए हैं। 16 लोगों को 107-16 के तहत पाबंद किया गया है। कार्यशाला में इनकी कानूनी लड़ाई पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed