{"_id":"68546c889867cc5044049745","slug":"notice-to-arm-asked-to-respond-to-regional-manager-within-24-hours-allahabad-news-c-3-1-ald1024-651422-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एआरएम को नोटिस, 24 घंटे में क्षेत्रीय प्रबंधक से जवाब देने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एआरएम को नोटिस, 24 घंटे में क्षेत्रीय प्रबंधक से जवाब देने को कहा
विज्ञापन
प्रयागराज।
यूपी रोडवेज सिविल लाइंस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) का 14 दिन की छुट्टी के लिए तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क लिए जाने का वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रोडवेज मुख्यालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने एआरएम सिविल लाइंस को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।
सिविल लाइंस डिपो के एआरएम जयकरन पर 14 दिन की छुट्टी के लिए तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगा है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने उनका वीडियो बनाकर व्हाट्स ग्रुप पर शेयर किया और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। धीरे-धीरे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के मामले को मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है और इस पूरे प्रकरण पर प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक से जानकारी मांगी है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि एआरएम को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज यूनियन ने वायरल वीडियो पर कार्रवाई न होने पर सवाल खड़े किए है। ब्यूरो