{"_id":"671a06f22f88a47717076c5b","slug":"notice-to-amu-vice-chancellor-naima-in-appointment-process-dispute-issued-notice-and-sought-reply-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नियुक्ति प्रक्रिया विवाद में एएमयू कुलपति नईमा को नोटिस, नोटिस जारी कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नियुक्ति प्रक्रिया विवाद में एएमयू कुलपति नईमा को नोटिस, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Thu, 24 Oct 2024 02:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:06 PM IST
सार
यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने प्रो.एमयू रब्बानी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कुलपति की चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगातार लग रहा है। इससे पहले भी कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कुलपति की चयन प्रक्रिया का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विवादों के बीच कुलपति नईमा खातून की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुलपति समेत अन्य विपक्षियों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत ने प्रो.एमयू रब्बानी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कुलपति की चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप लगातार लग रहा है। इससे पहले भी कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं। इनमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के सैयद अफजल मुर्तजा रिजवी और एएमयू के प्रो.मुजाहिद बेग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
कुलपति पैनल में प्रो.एमयू रब्बानी, प्रो.फैजान मुस्तफा और प्रो.नईमा खातून का नाम शामिल था। आरोप था कि चयन प्रक्रिया में प्रो.नईमा खातून के नाम को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही थीं। उनकी नियुक्ति से पहले उनके पति प्रो.गुलरेज कार्यवाहक कुलपति थे।
विज्ञापन
कुलपति ने पैनल उनके वोट को लेकर भी आपत्तियां थीं। लेकिन, इन सभी विवादों के बीच प्रो.नईमा खातून एएमयू की पहली महिला कुलपति बन गईं। हालांकि, उनकी नियुक्ति को लेकर उपजा विवाद फिर हाइकोर्ट में है।