स्वास्थ्य विभाग में एक पद के लिए दो दावेदार भी नहीं, विशेषज्ञों के 3620 पदों के लिए 4062 ने किए आवेदन
- 179 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण, संशोधन के लिए अतिरिक्त अवसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में 3620 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। पदों की संख्या के मुकाबले आवेदकों की संख्या सीमित है। इन पदों पर भर्ती के लिए केवल 4062 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए दो दावेदार भी नहीं हैं। इनमें से भी 179 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, जिन्हें अपने आवेदन में संशोधन के लिए अतिरिक्त अवसर दिया गया है।
इसके अलावा ईएनटी स्पेशियलिस्ट (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) के 75, डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) के 75, साइकियाट्रिस्ट (मनोरोग विशेेषज्ञ) के 75, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 30, फॉरेंसिक स्पेशियलिस्ट के 75 और पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट के 30 पद हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 4062 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। एक पद के मुकाबले दो दावेदार भी नहीं हैं। इनमें से 179 अभ्यर्थियों के आवेदन के फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, जिन्हें ऑनलाइन संशोधन के लिए 30 जून से सात जुलाई तक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है।