फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Noose hanging on the swing vegetable vendor

फांसी के फंदे पर झूला सब्जी विक्रेता

Sat, 23 May 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 23 May 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवां गांव में सब्जी विक्रेता रोहित कुमार (26) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घर वाले वापस आए तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को खबर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिजनों का कहना है कि रोहित की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। वह पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। उसने दो बार फांसी लगा ली थी और एक बार कुंए में भी कूद गया था।
विज्ञापन


रोहित के पिता शारदा प्रसाद का काफी पहले देहांत हो गया था। वह अपनी मां इंद्रकली तथा पत्नी सीमा के साथ रहता था। उसे तीन माह का बेटा भी है। शुक्रवार को दिन में घर के सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी बीच उसने घर में फांसी लगा ली। आसपास के लोगों को घर से कुछ आवाज सुनाई दी। दरवाजा भीतर से खुला हुआ था। लोगों ने दरवाजा खोला तो रोहित पंखे पर झूलता मिला। तुरंत पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में इंद्र्रकली भी घर पर पहुंच गईं। मां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह काली मंदिर के पास कुंए में भी कूद गया था। एसआई शुभनाथ साहनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मानसिक बीमारी की बात सामने आई है। वह अक्सर परेशान रहता था। रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। रोहित दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed