फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   nomination for 35 divisional president on first day

पहले दिन 35 मंडल अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन

Mon, 14 Oct 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
nomination for 35 divisional president on first day
पहले दिन 35 मंडल अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन
विज्ञापन

महानगर, गंगापार, यमुनापार में चुनने है 60 मंडल अध्यक्ष
आज भी होगा नामांकन, कई मंडल में एक से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे के पुनर्गठन के लिए रविवार को मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया। पहले दिन महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के कुल 35 मंडलों में नामांकन की प्रक्रिया हुई। बचे हुए 25 मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सोमवार को होगा। पहले दिन तमाम मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए एक से ज्यादा नामांकन हुए। इसे लेकर पार्टी ने तय किया आपसी सर्वसम्मति से ही प्रत्याशी तय करेंगे कि इस पद के लिए कौन सुयोग्य उम्मीदवार है।

भाजपा ने इस बार अपने संगठन की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष के चुनाव में कई नियम लागू किए हैं। पार्टी इस बार अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु के युवाओं को ही मंडल अध्यक्ष बनाएगी। विशेष परिस्थिति में मंडल अध्यक्ष की अधिकतम उम्र 45 भी की जा सकती है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगी जो वर्ष 2014 में भी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। सिर्फ 2019 में ही सक्रिय सदस्य होने वालों को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। मंडल अध्यक्ष के साथ ही पार्टी जिला प्रतिनिधि भी जिले के सभी 60 मंडलों में चुनेगी। जिला प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर अगले माह 19 नवंबर को महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। मंडल चुनाव के महानगर प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां 13 और 14 अक्तूबर को हुए नामांकन पत्र की स्क्रूटनी करेंगे। अगर किसी मंडल में एक से ज्यादा उम्मीदवार है तो उसका फैसला कैसे हो उसके लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। अगर प्रत्याशी सर्वसम्मति से ही किसी एक को अध्यक्ष चुन ले तो वह भी सही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed