{"_id":"5eac79768ebc3e904032de88","slug":"nominated-case-registered-on-the-deayh-of-the-dog-allahabad-news-ald274715788","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते की मौत में नामजद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते की मौत में नामजद केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते की मौत पर नामजद केस दर्ज
प्रयागराज। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के पीटे जाने के बाद कुत्ते के बच्चे की मौत के मामले में नामजद केस दर्ज किया गया है। एमआईजी कालोनी म्योराबाद निवासी संस्था रक्षा: मेक अ डिफरेंस की प्रमुख वंशिका गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 27 अप्रैल को लगभग 12 बजे सूचना मिली कि साउथ मलाका में राज स्वीट हाउस के पीछे एक कुत्ते के बच्चे को किसी ने डंडे से सिर पर वार किया है तथा उसकी हालत नाजुक है। मौके पर पहुंचने पर वहां मौजूद एक लड़की ने बताया कि अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जानबूझ कर पिल्ले के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। तीन दिनों के इलाज के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
खाते से उड़ाये 10 हजार रुपये
प्रयागराज। कर्नलगंज के बेली रोड नया कटरा निवासी संस्कार वाष्णेय के खाते से साइबर ठग ने 10 हजार रुपये उड़ा दिये। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। बेली रोड नया कटरा निवासी संस्कार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया और साइबर ठग ने झांसा देकर उससे खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद 10 हजार रुपये उड़ा दिए।
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा
प्रयागराज। फेसबुक पर एक युवक ने राष्ट्रपिता एवं समुदाय विशेष की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। साथ ही अभद्र फोटो भी पोस्ट किया। जानकारी मिली तो शिवकुटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुमित श्रीवास्तव के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो पोस्ट की गई है। उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, दो समुदाय में वैमनस्यता फैलाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।