फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No relief from waterlogging for the second consecutive day in several areas, including Allapur

प्रयागराज : अल्लापुर सहित कई क्षेत्रों में दूसरे दिन भी नहीं मिली जलभराव से राहत, जी जान से जुटे रहे कर्ममचारी

Fri, 21 Aug 2026 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2026 06:38 PM IST
सार

अल्लापुर में साकेत अस्पताल के पास सड़क धंसने और सीवर चैंबर क्षतिग्रस्त होने के बाद दूसरे दिन भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मुख्य सीवर लाइन की निकासी प्रभावित होने से आसपास के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
No relief from waterlogging for the second consecutive day in several areas, including Allapur
जार्जटाउन स्थित तारण ताल में अभी भी भरा हैं बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अल्लापुर में साकेत अस्पताल के पास सड़क धंसने और सीवर चैंबर क्षतिग्रस्त होने के बाद दूसरे दिन भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। मुख्य सीवर लाइन की निकासी प्रभावित होने से आसपास के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। राहत के लिए पंपिंग बढ़ाई गई है। इससे पानी निकालने की गति कुछ बढ़ी है लेकिन लोगों को अब तक पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी है। क्षेत्र में पानी अब भी भरा है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पार्षद शिव सेवक सिंह, सिंटू सिंह, अनिल मौर्य, अजीत कुमार अधिशासी अभियंता नगर निगम सहित टीम मौजूद रही। 

विज्ञापन


12 साल से बंद नाले की सफाई शुरू

बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन से लेकर संजय नगर मलिन बस्ती तक करीब 12 वर्षों से बंद पड़े नाले की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। पार्षद शिव सेवक ने बताया कि नाला काफी समय से बंद था जिससे क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी। मेयर और नगर आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। सफाई होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

No relief from waterlogging for the second consecutive day in several areas, including Allapur
रामबाग रेलवे स्टेशन पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
महापौर ने जोन-पांच का किया निरीक्षण, जलभराव पर भड़के

प्रयागराज। महापौर गणेश केसरवानी ने बृहस्पतिवार को नगर निगम जोन-पांच में जलभराव और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी की खराब व्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाई। महापौर ने नैनी चक रघुनाथ वार्ड, स्टेशन रोड, जहांगीराबाद, खरकौनी एवं लोकपुर मार्ग का भ्रमण किया। वहीं, निरीक्षण के बाद महापौर ने जाेन कार्यालय में पार्षदों और स्थानीय निवासियाें के साथ बैठक भी की। 

फुलवारी गांव के रास्ते में भरा पानी

कटहौला-गौसपुर एयरपोर्ट के पास फुलवारी गांव जाने वाले रास्ते पर बारिश के बाद पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। निवासियों ने बताया कि कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी रास्ते में ही भरा रहता है। निवासी धर्मपाल प्रजापति ने बताया कि बारिश होते ही रास्ते में पानी भर जाता है। निवासी दीपक कुमार ने बताया कि हर बारिश में यही समस्या होती है। पानी के साथ होने से कीचड़ भी हो जाता है। वहीं पीपलगांव वार्ड-पांच की दीपिका जैसल ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम में करीब दो महीने पहले ही दिया जा चुका है। समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed