फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'no rehearsal' in kumbh, first bath is 'royal'

कुंभ में ‘नो रिहर्सल’, पहला स्नान ही ‘शाही’

Mon, 10 Dec 2012 11:52 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 10 Dec 2012 11:52 AM IST
विज्ञापन
'no rehearsal' in kumbh, first bath is 'royal'

अबकी कुंभ के स्नान पर्वों के लिए प्रशासन को किसी भी तरह के रिहर्सल का मौका नहीं मिलने वाला है। संगम की रेती पर स्नानपर्वों की शृंखला में आमतौर पर पौषपूर्णिमा पहला स्नान पर्व होता है फिर तकरीबन सप्ताहभर बाद मकर संक्रांति को बड़ी संख्या में स्नानार्थी जुटते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में पौष पूर्णिमा को औपचारिक तरीके से भले ही मेले की शुरुआत माना जाता हो लेकिन स्नानघाटों, चकर्ड प्लेटों, बिजली, पानी, शौचालय, रास्ता, रैनबसेरा आदि की व्यवस्थाएं पूरी होने में मकर संक्रांति तक का समय लग जाता था। इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


पहला स्नान पर्व, मकर संक्रांति, अखाड़ों के शाही स्नानपर्वों में से एक है और इसी से मेले की शुरुआत होगी। दूसरा स्नानपर्व पौष पूर्णिमा तेरह दिनों बाद है। अखाड़े कुंभ मेले केसिरमौर होते हैं, सो पहले स्नानपर्व तक मेला क्षेत्र को पूरी तरह से तैयार होना चाहिए। अखाड़ों के स्नान के लिए तो उनके शिविर से लेकर स्नानघाट तक बैरीकेडिंग के साथ चकर्ड प्लेटें बिछाई जानी जरूरी हैं ताकि उनके निशान और महामंडलेश्वरों की गाड़ियां स्नानघाट तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ में अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता रहे निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामानंद पुरी का कहना है कि आमतौर पर 15 दिसंबर तक सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी हो जानी चाहिए। भूमि आवंटन में ही काफी देरी हुई, ऐसे में अब तक अखाड़ों की जमीन और स्नान के लिए ‘ट्रैक’ पर अभी जगह-जगह या तो गड्ढे हैं या फिर बालू के ढेर लगे हैं। समतल भूमि न होने पर अखाड़ों को छावनी बसाने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं।


प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के मुताबिक कुंभ के लिहाज से अब तक जो चीजें पूरी हो जानी चाहिए थीं, सभी बिंदुओं पर अधूरी हैं। चकर्ड प्लेटों का बिछना तो दूर, खुले में डेरा जमाए संतों को पानी और बिजली के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कुंभ मेले के दौरान मेले से जुड़े मोहल्लों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता रहा है, अभी मेले में ही ऐसी व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। लगता नहीं कि पहले शाही स्नान तक भी सब ठीक हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed