फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No one knows when Agra-Banaras Vande Bharat will become regular.

Railway : आगरा- वाराणसी वंदे भारत कब नियमित होगी, किसी को पता नहीं

Mon, 16 Sep 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 02:20 PM IST
सार

आगरा कैंट से बनारस के बीच शुरू हो रही वंदे भारत का ठहराव टूंडला, इटावा, कानपुर एवं प्रयागराज जंक्शन पर होना है। इसकी समय सारिणी रेलवे द्वारा पूर्व में ही जारी की जा चुकी है, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन कब शुरू होगी यह इसके उद्घाटन के एक दिन पूर्व भी नहीं तय हो सका।

विज्ञापन
No one knows when Agra-Banaras Vande Bharat will become regular.
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम मोदी द्वारा सोमवार को आगरा कैंट से बनारस के लिए शुरू की जा रही वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई जाएगी। पहले दिन इस ट्रेन का संचालन विशेष ट्रेन के रूप में होगा, लेकिन यह नियमित कब होगी इसका नोटिफिकेशन रविवार की रात भी जारी नहीं हुआ। इतना ही नहीं इसके नियमित संचालन के बाद जंक्शन पर इसका ठहराव किस प्लेटफार्म पर होगा वह भी अब तक निश्चित नहीं हो सका है।

विज्ञापन


बता दें कि आगरा कैंट से बनारस के बीच शुरू हो रही वंदे भारत का ठहराव टूंडला, इटावा, कानपुर एवं प्रयागराज जंक्शन पर होना है। इसकी समय सारिणी रेलवे द्वारा पूर्व में ही जारी की जा चुकी है, लेकिन नियमित रूप से ट्रेन कब शुरू होगी यह इसके उद्घाटन के एक दिन पूर्व भी नहीं तय हो सका।
विज्ञापन


इस बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के रूप में 16 सितंबर को चलेगी। आगरा से शाम 4.15 बजे चलने के बाद इसका पहले दिन टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल में ही ठहराव होगा। प्रयागराज से यह रात दस बजे के आसपास थ्रू पास गुजरकर रात तकरीबन 11.55 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से इसके उद्घाटन रेक का पहले दिन प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगरा वंदे भारत का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। जैसे जारी होगा उसके प्लेटफार्म का निर्धारण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed