{"_id":"600596115fa20b384b102e38","slug":"no-decision-on-debar-centers-stuck-up-board-examination-centers-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबार केंद्रों पर निर्णय नहीं, फंसा यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबार केंद्रों पर निर्णय नहीं, फंसा यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
Tue, 19 Jan 2021 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 कब शुरू होगी, यह तय नहीं किया जा सका है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला स्तर पर केंद्र तय करने के बाद वेबसाइट पर डाटा अपलोडिंग की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। वेबसाइट पर डाटा अपलोडिंग की कार्रवाई पूरी होने के बाद भी डिबार केंद्रों की सूची पर फैसला नहीं होने से परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होने में पेंच फंसा है। जब तक बोर्ड की ओर से डिबार केंद्रों पर फैसला नहीं होगा, बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 जनवरी को जारी होनी थी परीक्षा केंद्रों की पहली सूची
शासन की ओर से 25 नवंबर को जारी केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 11 जनवरी को जारी होनी थी। पता चला है कि यूपी बोर्ड की ओर से डिबार केंद्रों की सूची शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है, शासन स्तर से इस बारे में कोई फैसला नहीं होने से परीक्षा केंद्र निर्धारण नहीं हो पा रहा है। 2020 की परीक्षा में 433 स्कूलों को डिबार किया गया था।
विज्ञापन
सांसद, विधायकों, मंत्रियों, अधिकारियों के हैं विद्यालय
सूत्रों का कहना है कि यूपी बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालयों के प्रबंधक सांसद, मंत्री, विधायक सहित प्रदेश सरकार के अधिकारियों के होने के कारण शासन की ओर से डिबार परीक्षा केंद्रों पर फैसला लेने से पहले मंथन चल रहा है। डिबार पर निर्णय होने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी करेगा। तय समय पर डिबार की सूची जारी होती और 11 जनवरी को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होती तो 16 जनवरी तक आनलाइन ही आपत्तियां और प्रत्यावेदन लेने की बात कही गई थी। अब डिबार सूची ही जारी नहीं है तो पूरी प्रक्रिया में देरी तय है।
विज्ञापन