फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nirankari Saint Samagam: Sudiksha Mata taught the way of living, gave the message to paint in the color of dev

निरंकारी संत समागम : सुदीक्षा माता ने सिखाया जीने का सलीका, भक्ति के रंग में रंगने का दिया संदेश

Sat, 25 Mar 2023 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 09:57 PM IST
सार

निरंकारी मिशन की प्रमुख सद्गुरु माता सुदीक्षा ने शनिवार को संगम पर जीवन जीने का सलीका बताया। उन्होंने कहा, भक्ति के रंग में खुद को रंगते हुए जीवन को आसान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Nirankari Saint Samagam: Sudiksha Mata taught the way of living, gave the message to paint in the color of dev
निरंकारी संत सम्मेलन में पालकी पर सवार होकर पहुंचते सद्गुरु सुदीक्षा माता और राजपिता रमित जी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निरंकारी मिशन की प्रमुख सद्गुरु माता सुदीक्षा ने शनिवार को संगम पर जीवन जीने का सलीका बताया। उन्होंने कहा, भक्ति के रंग में खुद को रंगते हुए जीवन को आसान बनाया जा सकता है। फूलों से सुसज्जित पालकी पर सवार होकर अनुयायियों के बीच पहुंचीं सुदीक्षा ने कहा कि रोजाना के काम तो होते ही रहेंगे, इसी में समय निकालकर परमात्मा को प्राप्त करिए। इंसानियत और रुहानियत के मिलन के संगम की जरूरत पर उन्होंने जोर दिया।

विज्ञापन

परेड मैदान में आयोजित 44वें प्रादेशिक निरंकारी संत समागम में दोपहर करीब पौने तीन बजे फूलों वाली पालकी पर सवार होकर जब माता सुदीक्षा परेड ग्राउंड पहुंचीं तो लाखों अनुयायियों ने खड़े होकर जयघोष करते हुए उनका स्वागत किया। सुदीक्षा माता ने अपने संदेश में कहा कि संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की आवश्यकता है। जब आत्मा, परमात्मा को जानकर रूहानी हो जाती है, तब इंसानियत भी स्वाभाविक रूप से जीवन में आ जाती है। भक्ति गृहस्थ जीवन में ही की जा सकती है।

विज्ञापन

Nirankari Saint Samagam: Sudiksha Mata taught the way of living, gave the message to paint in the color of dev
Prayagraj News : निरंकारी संत समागम में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

फूलों का गुलदस्ता किया भेंट, गूंजते रहे जयकारे

समागम में माता सुदीक्षा और रमित महाराज के आगमन पर समागम समिति के सदस्यों की ओर से फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। फूलों से सजी पालकी के दोनों ओर श्रद्धालु भक्तों ने भावविभोर होकर जयघोष करके अपने सद्गुरु का अभिनंदन किया।

परिवार की जिम्मेदारी निभाना सर्वोपरि, स्वयंसेवकों को दिया आशीर्वादसेवादल रैली में शामिल हुए स्वयं सेवकों को सुदीक्षा माता ने आशीर्वाद दिया। कहा कि निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही वास्तविक सेवा है। सेवा का कोई दायरा नहीं होता है। जो सेवादार जहां अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं, वही मानव सेवा के प्रत्येक अवसर पर सदैव तत्पर रहते हैं।

Nirankari Saint Samagam: Sudiksha Mata taught the way of living, gave the message to paint in the color of dev
Prayagraj News : संत समागम में प्रार्थना करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

परेड मैदान में निरंकारियों ने बसाया आस्था का उपनगर,पांच हजार से अधिक सेवकों ने संभाली व्यवस्था

परेड मैदान में निरंकारियों ने आस्था का उपनगर बसा दिया है। 140 एकड़ में रहने-खाने के इंतजामों से लेकर सत्संग तक के भव्य प्रबंध किए गए हैं। रेल, बस, हवाई सफर से लेकर सेवादारों की वर्दी-पेटी तक के लिए अलग-अलग कार्यालय खोले गए हैं। 87 कार्यालयों में पांच हजार से अधिक सेवादार व्यवस्था संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

Nirankari Saint Samagam: Sudiksha Mata taught the way of living, gave the message to paint in the color of dev
Prayagraj News : मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सद्गुरु सुदीक्षा माता का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

निरन्कारी मिशन ने समाज को एक दिशा दी हैः नंदी

परेड मैदान में आयोजित निरंकारी मिशन के तीन दिवसीय संत समागम में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंगी सम्मिलित हुए। मंत्री नंदी ने समागम में सद्गुरू सुदीक्षा माता, निरन्कारी राष्ट्रपिता रमित और प्रदेश के कोने कोने से आए निरन्कारी श्रद्धालुओं का प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। 
मंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन ने समाज को एक दिशा दी है। भक्ति का महत्व तभी है, जब हम इन्सानियत का व्यवहार करते हैं। दया, करूणा और परोपकार वे गुण हैं, जो हमारी भक्ति को सार्थक करते हैं। मिशन की शिक्षाएं हमें एक सच्चा इंसान बनाती हैं। तन, मन, धन निरन्कार प्रभु की देन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed