फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nine-year-old innocent kidnapped and murdered from outside the house

घर के बाहर से अगवा कर नौ वर्षीय मासूम की चेहरा कूंचकर हत्या

Sat, 17 Oct 2020 04:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Nine-year-old innocent kidnapped and murdered from outside the house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां नौ वर्षीय मासूम नेहा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ईट पत्थर से चेहरा कूंचने के बाद हत्यारोपी पड़ोसी लाश को कंधे पर लादकर नहर में फेंकने ले जा रहा था कि इसी दौरान लोगों ने उसे देख लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि देर रात तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


गजाधरपुर गांव में रहने वाला लवकुश मजदूरी करता है। उसके 5 बच्चों में नेहा तीसरे नंबर की थी। वह गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। सूचना परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब नेहा पानी लेने के लिए घर के सामने स्थित हैंडपंप पर गई, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई। बहुत देर तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उधर, कुछ देर बाद गांव में ही रहने वाला सियाराम (50) अपने कंधे पर बच्ची के शव को लादकर नहर की ओर जाते दिखा तो हड़कंप मच गया। गांव की कुछ महिलाओं ने उसे रोका तो वह शव वहीं छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


शोरगुल हुआ तो आसपास के अन्य ग्रामीण भी जुट गए। तब पता चला कि मृतक बच्ची नेहा है। सूचना पर पिता लवकुश व अन्य परिजन भी आ गए। मासूम बेटी के शव को देखते ही वह बदहवास से हो गए। बच्चे की जानकारी मिली तो कोरांव पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि एक पत्थर से चेहरा कूंचकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कुछ देर बाद ही गांव के बाहर से आरोपी सियाराम को हिरासत में ले लिया गया। जिसे देर रात तक थाने में पूछताछ चलती रही।


हत्यारोपी सियाराम को हिरासत में ले लिया गया है। उसने हत्या करने की बात कबूली है लेकिन अब तक वारदात की वजह नहीं बताई है। उससे पूछताछ की जा रही है। - सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed