{"_id":"608b0b667fe0f97729591272","slug":"nine-people-from-two-families-enter-positive-without-conducting-investigation-the-team-arrived","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच कराए दो परिवारों के नौ लोग पॉजिटिव दर्ज, टीम पहुंची, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच कराए दो परिवारों के नौ लोग पॉजिटिव दर्ज, टीम पहुंची, मचा हड़कंप
Fri, 30 Apr 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:09 AM IST
सार
- मालवीय नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने के बाद सहमे लोग
- कंट्रोल रूम से भी फोन आया, दवा न लेने की बात लिखवाकर लौटी टीम
विज्ञापन
prayagraj news : कोविड की जांच कराते लोग।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना जांच में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को मालवीय नगर में दो परिवारों के नौ लोगों को कोविड पॉजिटिव बताया गया। इसकी जानकारी तब हुई जब स्वास्थ्य विभाग के टीम मोहल्ले में पहुंचकर सूची में दर्ज संक्रमितों का नाम पूछने लगे। मौके पर पहुंचे डॉक्टर को बताया गया कि कोविड जांच ही नहीं कराई गई तो पॉजिटिव कैसे हो गए। बाद में दोनों परिवारों के सदस्यों से दवा न लेने की बात लिखित रूप में लेकर टीम के सदस्य लौट गए। क्षेत्रीय पार्षद ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
पार्षद ओपी द्विवेदी ने बताया कि बिना जांच कराए कोरोना संक्रमण की दवा देने आई टीम के सदस्य कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। वह मौके पर पहुंचे तो बताया गया गया कि मालवीय नगर निवासी अमित श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9452562867, शीलम श्रीवास्तव, शिला श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव कोरोना संक्रमितों की सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते परिजन।
- फोटो : prayagraj
इसी तरह दूसरे परिवार के अजय सिंह, इंदू सिंह, कंचन सिंह मोबाइल नंबर 8707665531, पूजा सिंह, शुभ को भी कोरोना संक्रमित बताया गया। पार्षद के मुताबिक कंचन सिंह चुनाव ड्यूटी पर कौशाम्बी गई हैं। दोनों परिवारों के किसी व्यक्ति ने कोविड जांच नहीं कराई, सभी स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखने लगे। जिन घरों का पता टीम सदस्यों ने पूछा, उन घरों से लोगों ने दूरी बना ली। बाद में हकीकत सामने आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने जांच कार्य में अव्यवस्था पर सवाल उठाए। बिना जांच कराए संक्रमित बताए गए लोगों के मुताबिक टीम सदस्य तो दवा न लेने की बात लिखवाकर लौट गए पर कंट्रोल रूम से बार-बार फोन आ रहा है। इस बारे में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि बिना जांच कराए रिपोर्ट में नाम आना संभव नहीं है। किसी ने जांच कराने के दौरान उक्त लोगों के फोन नंबर लिखाए होंगे। मामले की जांच कराई जाएगी।