फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   News Updates : Collegium recommends appointment of nine judges for Allahabad High Court

News Updates : कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए नौ जज नियुक्त करने की सिफारिश की

Thu, 21 Jul 2022 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 12:23 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए नौ न्यायिक अधिकारियों में- रेणु अग्रवाल, मोहम्मद अजहर हुसैन इदरिशी, राम मनोहर नारायण मिश्रा, ज्योत्सना शर्मा, मयंक कुमार जैन, शिवशंकर प्रसाद, गजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह-प्रथम और नलिन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

विज्ञापन
News Updates : Collegium recommends appointment of nine judges for Allahabad High Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ जजों समेत 21 न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न हाईकोर्ट में बतौर जज पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम में चीफ जस्टिस रमण के अलावा जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एएम खानविलकर भी शामिल हैं।

विज्ञापन



इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए नौ न्यायिक अधिकारियों में- रेणु अग्रवाल, मोहम्मद अजहर हुसैन इदरिशी, राम मनोहर नारायण मिश्रा, ज्योत्सना शर्मा, मयंक कुमार जैन, शिवशंकर प्रसाद, गजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह-प्रथम और नलिन कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

विज्ञापन

कॉलेजियम ने सात न्यायिक अधिकारियों को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पदोन्नत करने के प्रस्ताव की सिफारिश की। कॉलेजियम ने ए वेंकट रवींद्र बाबू, वी राधाकृष्णन कृपा सागर, श्यामसुंदर बंडारू, श्री श्रीनिवास वुटुकुरु, बोपन्ना वराह लक्ष्मी नरसिम्हा चक्रवर्ती, टी मल्लिकार्जुन राव और दुप्पला वेंकट रमण के नाम की सिफारिश की है। 


कॉलेजियम ने 19 जुलाई, 2022 को आयोजित बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट के लिए पांच न्यायिक अधिकारियों के पदोन्नति की सिफारिश की है। इनमें अनिल भीमसेन कट्टी, गुरुसिद्धैया बसवराजा, चंद्रशेखर मृत्युंजय जोशी, उमेश मंजूनाथभट अडिग और तलकड़ गिरिगौड़ा शिवशंकर गौड़ा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed