{"_id":"605e01599a53054ac44854c8","slug":"newly-appointed-lt-grade-teachers-and-lecturers-get-first-salary-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों और प्रवक्ताओं को होली के पहले वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों और प्रवक्ताओं को होली के पहले वेतन
Sat, 27 Mar 2021 12:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
salary
- फोटो : social media
शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड, प्रवक्ता संवर्ग के पदों पर लोक सेवा आयोग से चयनित एवं नवनियुक्त शिक्षकों का होली से पहले वेतन भुगतान का निर्देश दिया है। निदेशक माध्यमिक के निर्देश पर अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेेजे गए पत्र में कहा गया कि जिन शिक्षकों के सभी अंकपत्र, प्रमाणपत्र का सत्यापन संबंधित दस्तावेज बोर्ड से उनके कार्यालय को मिल गया है, उनका वेतन तत्काल कराएं। जिन शिक्षकों का सत्यापन अधूरा है, उसे पूरा करके नियमानुसार वेतन भुगतान कराएं।
अपर निदेशक राजकीय ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों से निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र लेकर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देश पर होली से पहले वेतन भुगतान कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक 27 मार्च तक अपर निदेशक राजकीय के कार्यालय को रिपोर्ट दें कि किसी नवनियुक्त शिक्षक का वेतन भुगतान शेष नहीं रह गया है। शपथपत्र में शिक्षकों से कहा गया कि वह शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में विसंगति पर भुगतान की गई राशि राजकोष में जमा कर देंगे। सत्यापन गलत पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
अधीनस्थ सेवा से चयनित 25 एलटी ग्रेड शिक्षकों को वेतन जारी
शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड पद पर अधीनस्थ चयन बोर्ड से चयनित 25 शिक्षकों को वेतन भुगतान का आदेश जारी किया है। अपर निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल की ओर से 25 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि एलटी ग्रेड शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के बाद उनके वेतन भुगतान किया जा रहा है।