{"_id":"63790a0adc4df83f9f6dc68e","slug":"new-twist-in-the-fight-in-front-of-the-hotel-case-registered-against-atiq-s-close-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : होटल के सामने मारपीट में नया मोड़, अतीक के करीबियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : होटल के सामने मारपीट में नया मोड़, अतीक के करीबियों पर केस दर्ज
Sat, 19 Nov 2022 10:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:23 PM IST
सार
पने दोस्तों सत्येंद्र तिवारी, मो. आदिल व 20 अज्ञात लोगों के साथ जेके पैलेस होटल के पास मौजूद था। आरोप है कि बेटे को देखते ही अर्सलान ने अपने दोस्तों संग मिलकर कहासुनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस में जेके पैलेस होटल के सामने मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें चार नामजद व 20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अतीक अहमद के करीबी हैं। रिपोर्ट रेलवे कॉलोनी निवासी रीना छाबड़ा पत्नी तेजेंद्र छाबड़ा ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 16 नवंबर को उनके बेटे हर्षित को जसप्रीत निवासी सिविल लाइंस ने फोन कर रात नौ बजे के करीब फोन करके बुलाया।
विज्ञापन
वहां अर्सलान, अपने दोस्तों सत्येंद्र तिवारी, मो. आदिल व 20 अज्ञात लोगों के साथ जेके पैलेस होटल के पास मौजूद था। आरोप है कि बेटे को देखते ही अर्सलान ने अपने दोस्तों संग मिलकर कहासुनी शुरू कर दी। धर्म को लेकर अपशब्द बोले और केश खींचने लगे। विरोध पर असलहा सटाकर पीटना शुरू कर दिया। इसमें उनके बेटे को काफी चोटें आईं, जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोप यह भी है कि अर्सलान व उसके साथियों ने जान से मारने को धमकाया भी। कहा कि हम पप्पू बेली के लड़के व आबिद प्रधान, मरियाडीह के भांजे हैं।
विज्ञापन
आबिद व पप्पू बेली दोनों अतीक अहमद गैंग के सदस्य हैं। जिन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वादिनी का आरोप है कि उसका पूरा परिवार दहशत में है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन