चौहरे हत्याकांड : फाफामऊ सामूहिक हत्या मामले में नया मोड़, युवती के प्रेमी समेत दो हिरासत में
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वारदात में मारी गई युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। हालांकि इसमें से कॉल हिस्ट्री समेत काफी डाटा डिलीट किया जा चुका था। जिसके बाद पुलिस ने इस मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफामऊ के एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने वारदात में मारी गई युवती के प्रेमी और उसके मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। युवती के मोबाइल के जरिए दोनों रडार पर आए और उनसे पूछताछ में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ आए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वारदात में मारी गई युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। हालांकि इसमें से कॉल हिस्ट्री समेत काफी डाटा डिलीट किया जा चुका था। जिसके बाद पुलिस ने इस मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा था। लैब में डेटा रिकवरी के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। आगे पढ़ें...
युवती की दूसरे बिरादरी के युवक से होती थी लंबी बातचीत
पता चला कि युवती की पड़ोस के गांव में रहने वाले दूसरी बिरादरी के एक युवक से फोन पर लंबी-लंबी बातचीत होती थी। जांच पड़ताल आगे बढ़ी तो पता चला कि दोनों की न सिर्फ जान पहचान बल्कि प्रेम संबंध भी थे। कुछ और चर्चाएं भी सामने आईं जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। आखिरकार उसे पकड़ लिया गया और फिर उससे पूछताछ के बाद उसके मौसेरे भाई को भी हिरासत में ले लिया गया।