फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New tourist destination will be developed with Digital Kumbh Museum, will be prepared in Aral with 21 crores

Prayagraj : डिजिटल कुंभ म्यूजियम के साथ विकसित होगा नया पर्यटन स्थल, 21 करोड़ से अरैल में किया जाएगा तैयार

Fri, 27 Sep 2024 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

महाकुंभ मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विभिन्न विभाग की ओर से 500 से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं। सरकार की ओर से इसके लिए पांच हजार करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। इनमें पर्यटन विभाग की ओर से भी 20 से अधिक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
New tourist destination will be developed with Digital Kumbh Museum, will be prepared in Aral with 21 crores
डिजिटल कुंभ म्युजियम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन विभाग की ओर से प्रयागराज में पहली बार डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाने की तैयारी है। इस पर 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अरैल में बनने वाले इस म्यूजियम में फाउंटेन के साथ ही कुंभ की कहानियां श्रद्धालुओं और अन्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।

विज्ञापन












महाकुंभ मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विभिन्न विभाग की ओर से 500 से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं। सरकार की ओर से इसके लिए पांच हजार करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। इनमें पर्यटन विभाग की ओर से भी 20 से अधिक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, लेकिन डिजिटल कुंभ म्यूजियम सबसे खास है। कारण कि अरैल में बनने वाला यह म्यूजियम प्रयागराज और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। विभाग की ओर से इसे नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


परियोजना पर कार्य करने के लिए विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। महाकुंभ को देखते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी है, लेकिन इस महाकुंभ से पहले डिजिटल कुंभ म्यूजियम का कार्य पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इस संबंध में पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से इसमें कुंभ की थीम पर आधारित कहानियां दर्शाई जाएंगी। खास बात यह है कि कुंभ की थीम और कहानियों पर आधारित यह पहला डिजिटल म्यूजियम होगा, जिसे अरैल में तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed