फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New ROB will be built soon after demolishing the High Court Water Tank Railway Bridge, there will be relief fr

Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी रेलवे पुल को ध्वस्त कर जल्द ही बनेगा नया आरओबी, जाम से मिलेगी मुक्ति

Fri, 02 May 2025 05:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 May 2025 05:33 AM IST
सार

पुराने शहर से नए शहर को जोड़ने वाला हाईकोर्ट रेलवे पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए जर्जर हो चुके पुराने रेलवे पुल को ध्वस्त कर इसी जगह पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 573 मीटर लंबा आरओबी तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
New ROB will be built soon after demolishing the High Court Water Tank Railway Bridge, there will be relief fr
हाईकोर्ट पानी टंकी का पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुराने शहर से नए शहर को जोड़ने वाला हाईकोर्ट रेलवे पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए जर्जर हो चुके पुराने रेलवे पुल को ध्वस्त कर इसी जगह पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 573 मीटर लंबा आरओबी तैयार किया जाएगा। हाईकोर्ट आरओबी सहित कई सड़कों, फ्लाईओवर, सेतु व आरओबी के निर्माण की कार्य योजना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से तैयार की जा चुकी है। इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने विधानसभावार जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा है। कार्य योजना के तहत मेडिकल चौराहे के पास जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए सीएवी इंटर कॉलेज से केपी इंटर कॉलेज के बीच 142 करोड़ रुपये की लागत से 850 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, नैनी से शहर को जोड़ने के लिए नए यमुना पुल के समानांतर 620 करोड़ रुपये की लागत से 1543 मीटर लंबा नया पुल बनाया जाएगा। उधर, झूंसी से शहर को जोड़ने के लिए सलोरी हेतापट्टी पर 1431 करोड़ रुपये की लागत से 2980 मीटर लंबा पुल तैयार होगा। इसी प्रकार अन्य कार्य योजना भी तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आधार पर लोकहित में फ्लाईओवर, सड़क, आरओबी व सेतु के निर्माण की कार्य योजना तैयार की गई है। इसे शासन से मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। - धर्मेंद्र कुमार अहिरवार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed