फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New posts should be included in old advertisements, before the formation of the new commission

UPPSC : पुराने विज्ञापनों में शामिल किए जाएं नए पद, नए आयोग के गठन से पहले प्रतियोगियों ने उठाया मुद्दा

Mon, 07 Aug 2023 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के इंतजार में साल भर से भर्ती अटकी हुई है।

विज्ञापन
New posts should be included in old advertisements, before the formation of the new commission
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नए शिक्षा सेवा आयोग के गठन के इंतजार में साल भर से भर्तियां ठप पड़ी हैं और इस दौरान हुई सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षकों के हजारों नए पद खाली हुए हैं। प्रतियोगी छात्र चाहते हैं कि पुराने विज्ञापनों में नए पदों को शामिल किया जाए, ताकि पूर्व में भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ें।

विज्ञापन


अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के इंतजार में साल भर से भर्ती अटकी हुई है। इस बीच अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में बड़ी संख्या में पद खाली हुए हैं। ऐसे में कई गुना पद खाली है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती साल भर से अटकी हुई है। ऐसे में नए पदों को भी पुराने विज्ञापनों में शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए साल भर पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह भर्ती भी नए आयोग के गठन के इंतजार में फंसी हुई है। इस साल जून में महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिटायर होने पर सैकड़ों पद खाली हुए हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि नए पदों को पुराने विज्ञापन में शामिल किया जाए।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि साल भर से भर्तियां ठप पड़ी हुईं हैं। ऐसे में नए रिक्त पदों को भी पुराने विज्ञापनों में शामिल किया जाना चाहिए या आयोग का गठन होते ही जब पुराने विज्ञापनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो, उसी के साथ नए पदों के विज्ञापन भी जारी कर दिए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को अगली भर्ती के लिए इंतजार न करना पड़े। नए आयोग का गठन होते ही इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर छाया शिक्षक भर्ती का मुद्दा


परिषदीय विद्यालयों में नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाने की मांग को लेकर टीईटी सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर अभियान चलाया। डीएलएड बीटीसी संघ के अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि सभी प्रशिक्षु साथी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग आगे भी करते रहेंगे। उन्हें उम्मीद है कि आगे कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पिछली भर्ती वर्ष 2018 में आई थी। हाल ही में राज्यसभा में केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 126028 पद रिक्त बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed