फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New fledgling Vande will travel in India from tomorrow, will catch speed of 100 in just 54.6 seconds

Railway : नई नवेली वंदे भारत में कल से होगा सफर, महज 54.6 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेगा, जानें और खासियतें

Sun, 19 Mar 2023 05:03 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 05:03 AM IST
सार

वंदे भारत का सफर अब और आरामदायक होगा। सोमवार 20 मार्च सेे वंदे भारत एक्सप्रेस का नया संस्करण 2.0 दिल्ली-वाराणसी रूट पर संचालित होगा। नए वर्जन की खास बात यह है कि यह अधिकतम 180 की रफ्तार से दौड़ सकती है।

विज्ञापन
New fledgling Vande will travel in India from tomorrow, will catch speed of 100 in just 54.6 seconds
Prayagraj News : वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वंदे भारत का सफर अब और आरामदायक होगा। सोमवार 20 मार्च सेे वंदे भारत एक्सप्रेस का नया संस्करण 2.0 दिल्ली-वाराणसी रूट पर संचालित होगा। नए वर्जन की खास बात यह है कि यह अधिकतम 180 की रफ्तार से दौड़ सकती है। साथ ही 100 किलोमीटर 54.6 सेकेंड और अपनी अधिकतम रफ्तार तक केवल 140 सेकंड में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

 

 

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी केे बीच वाया कानपुर, प्रयागराज जंक्शन के रास्ते पिछले चार वर्ष से संचालित हो रही है। इस रूट पर इसका पुराना वर्जन ही अभी दौड़ रहा है लेकिन, अब सोमवार 20 मार्च से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में पहली बार वंदे भारत का नया वर्जन 2.0 दौड़ेगा। दरअसल सोमवार से ही गाड़ी संख्या 22435/22436 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में पांच की बजाय छह दिन होना है।

विज्ञापन


वर्तमान समय वंदे भारत सोमवार और बृहस्पतिवार छोड़कर हर रोज चल रही है, लेकिन अब 20 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ बृहस्पतिवार को ही नहीं चलेगी। चर्चा है कि निकट भविष्य में इसे बृहस्पतिवार को भी चलाया जा सकता है। इस ट्रेन का वजन 430 टन की बजाय 392 टन है। इसके प्रत्येक कोच में 24 इंच की जगह यात्री सूचना प्रदान करने वाली 32 इंच की स्क्रीन लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत वर्जन 2.0 एक नजर में

  • 16 कुर्सीयान कोच सभी स्टेनलेस स्टील कार बॉडी से युक्त
  • कवच (टक्कर रोधी प्रणाली)
  • प्रत्येक कोच में इमरजेंसी लाइटें
  • 140 सेकंड में 160 किलोमीटर/घंटा तक पहुंचने की क्षमता
  • ईडिंग फुट स्टेप के साथ स्वचालित दरवाजे
  • एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 180 डिग्री तक घूमने की क्षमता वाली मॉड्यूलर सीटें
  • जीपीआरएस के जरिए निगरानी के लिए कोच कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम
  • हीट वेंटिलेशन और रोगाणुमुक्त हवा की आपूर्ति के लिए अल्ट्रावॉयलेट लैंपों वाली वातानुकूलन प्रणाली
  • वातानुकूलित हवा के ध्वनिरहित और समान वितरण के लिए विशेष एयरकंडीशनिंग डक्ट
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष प्रकार के शौचालय
  • प्रत्येक डिब्बे में चार आपातकालीन खिड़कियां
  • कोच के बाहर रियर व्यू कैमरे सहित चार प्लेटफॉर्म साइड कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed