फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Bishop of Diocese of Lucknow, Morris Edgar Dan, takes charge

Prayagraj : डायोसिस ऑफ लखनऊ के नए बिशप मॉरिस एडगर दान की ताजपोशी, संभाला जिम्मा

Sun, 03 Sep 2023 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

सीएनआई की ओर सेे बिशप के रूप में बहाली के बाद मॉरिस एडगर दान रविवार की सुबह १०.10 बजे ऑल सेंट्स कैथ्रिडल चर्च पहुंचे। वहां सीएनआई की लखनऊ डायोसिस से जुड़े सभी चर्चों, स्कूलों और अस्पतालों से जुड़े पादरी,शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
New Bishop of Diocese of Lucknow, Morris Edgar Dan, takes charge
सीएनआई डायसिस ऑफ लखनऊ के नए बिशप मोरिस एडगर दान ने पदभार ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की ओर से संचालित डायोसिस ऑफ लखनऊ के नए बिशप मॉरिस एडगर दान ने भव्य समारोह में ताजपोशी के बाद रविवार को अपना पद भार संभाल लिया। भ्रष्टाचार और जालसाजी के आरोपों में बिशप पद से बर्खास्त पीटर बलदेव की गिरफ्तारी के बाद इस डायोसिस का कार्य बेपटरी चल रहा था। पदभार संभालने के बाद नए बिशप ने निष्ठा और ईमानदारी से लखनऊ डायोसिस की संस्थाओं का संचालन करने के साथ ही मसीही समुदाय के लोगों की उन्नति और खुशहाल के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की।

विज्ञापन






विज्ञापन





 

सीएनआई की ओर सेे बिशप के रूप में बहाली के बाद मॉरिस एडगर दान रविवार की सुबह १०.10 बजे ऑल सेंट्स कैथ्रिडल चर्च पहुंचे। वहां सीएनआई की लखनऊ डायोसिस से जुड़े सभी चर्चों, स्कूलों और अस्पतालों से जुड़े पादरी,शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उनकी अगवानी की। यहां पारपंरिक वेशभूषा में सीएनआई की सभी नौ चर्चों के पादरियों ने क्रास चिह्न वाले दंड के साथ चर्च के सभागार में शिष्टमंडल के रूप में बिशप दान के साथ प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिशप का संगीतमय माहौल में जोरदार स्वागत किया। फिर चर्च की पादरी विनीता ईसुबियश ने रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रार्थना सभा आरंभ कराई। इसके बाद फादर दान को बिशप के अधिकार के प्रतीक के रूप में छड़ी भेंट की गई। छड़ी प्राप्त करने के बाद बिशप दान ने एपी स्कोपल कमिश्नरी के मॉडरेटर एंड्यूज राठौर ने पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर डायोसिस के सचिव फादर मनीष जैदी, उपाध्यक्ष फादर प्रवीण मैसी, चौक और सेंट पॉल चर्च के पादरी एसपी लाल, राकेश कुमार छेत्री, सुनील कुमार वर्मा, मुदित श्रीवास्तव, अरुण पॉल, विकास दुबे, राजीव प्रसाद, मोहम्मद इस्माइल, चंद्रबली भारतीय, गोविंद कुमार, राजेश भट्ट, अधिवक्ता चौ.इरफान, रज़ा खान, रीना मंडल, डेविड ल्यूक, संजीत लाल, नम्रता लाल, विशाल नोबेल सिंह, कमल सिंह, प्रियदर्शनी सिंह समेत कई पादरी और विद्यालयों के प्रधानाचार्य समेत एक हजार से अधिक मेहमान मौजूद रहे।



बिशप की बहू ने भी गाए गीत

प्रयागराज। बिशप मॉरिस एडगर दान की ताजपोशी के दौरान संगीतमय प्रस्तुतियां भी खूब हुईं। महीसी समुदाय के लोगों ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। उनकी बहू प्रेक्षा दान ने गीत प्रस्तुत कर प्रभु यीशु का आभार जाताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed