फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   never stop to botel water in railway and roadway bus staition

जंक्शन और रोडवेज पर अभी बंद नहीं होगा बोतल बंद पानी

Fri, 04 Oct 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
never stop to botel water in railway and roadway bus staition
विकल्प न मिलने तक रेलवे और रोडवेज में अभी होगा इस्तेमाल
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा स्टेशनों में आरओ वाटर की बढ़ाई जाएंगी मशीनें
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन और रोडवेज बस स्टेशन पर अभी बोतल बंद पानी की बिक्री बंद नहीं होगी। अफसरों का कहना है कि बोतल बंद पानी का विकल्प न मिलने की वजह से ही अभी पाबंदी नहीं लगाई जा सकती। हालांकि, जंक्शन पर रेलवे ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आरओ मशीन लगाने की तैयारी की है। ताकि यात्रियों को बोतल बंद पानी का विकल्प मिल सके।

दरअसल रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर बोतल बंद पानी की बिक्री पर रोक लगनी थी। हालांकि रेलवे और रोडवेज दोनों के ही पास अभी बोतल बंद पानी का विकल्प नहीं है। इसे देखते हुए दोनों ही स्थानों पर यह निर्णय अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है। दरअसल ट्रेनों और बसों में सफर करने वाले अधिकांश यात्री बोतल बंद पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ का कहना है कि रेलवे कार्यालयों में बोतल बंद पानी पर पाबंदी लगा दी गई है। किसी भी बैठक में अब बोतल बंद पानी का उपयोग नहीं किया जा रहा है। मंडल के रेलवे स्टेशनों पर इसके प्रयोग पर अभी पाबंदी नहीं लगी है। हालांकि जंक्शन समेत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इन सिंगल यूज बोतलों को नष्ट करने के लिए क्रशर मशीन लगवाई जा रही है। इसके अलावा आरओ मशीन भी पेयजल के लिए लगाई जा रही है। उधर, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीके एस बिसेन का कहना है कि बस स्टेशन पर वाटर एटीएम लगाने की तैयारी की गई है। इसका प्रस्ताव रोडवेज मुख्यालय को भेजा गया है। हालांकि बस स्टेशन पर पॉलीथिन पर बैन जरूर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed