फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nephew stabbed uncle with knife, died during treatment

Prayagraj : भतीजे ने चाचा को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Nov 2023 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 03:00 PM IST
सार

उतरांव थाना क्षेत्र के छबीलहा गांव निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव (42) व ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव श्रीवास्तव घर के बाहर बैठे थे। रविवार को तकरीबन नौ बजे रात भतीजा सत्यम गालीगलौज देते हुए उनके दरवाजे पर लाठी डंडा चाकू लेकर आ गया।

विज्ञापन
Nephew stabbed uncle with knife, died during treatment
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के छबीलहा गांव में रविवार रात जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे ने चाचा को चाकू से गोद दिया। पेट में चाकू लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन आननफानन घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां सही इलाज नहीं मिलने पर सोमवार को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने पिता, दो बेटे, पत्नी सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के छबीलहा गांव निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव (42) व ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव श्रीवास्तव घर के बाहर बैठे थे। रविवार को तकरीबन नौ बजे रात भतीजा सत्यम गालीगलौज देते हुए उनके दरवाजे पर लाठी डंडा चाकू लेकर आ गया। शोरशराबा सुनकर उसका भाई शिवम व पिता सतीश कुमार, मां मंजू देवी भी पहुंचकर गाली गलौज देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे।

विज्ञापन


इसी बीच सत्यम ने अपने चाचा अनिल कुमार श्रीवास्तव के पेट में चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने जब उनके भाई ज्ञानचंद श्रीवास्तव पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। तब तक इनके घर की महिलाएं व पिता प्रेम कुमार मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजन पुलिस को सूचना देकर घायल अनिल कुमार श्रीवास्तव को जिला अस्पताल ले गए। यहां सही इलाज न होने पर घरवाले सोमवार दोपहर उनको निजी अस्पताल ले गए। यहां रात में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पुलिस शव लेने पहुंची तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। कुछ घंटे बाद एसीपी हंडिया सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर हंडिया धर्मेंद्र दुबे पहुुंचे तो परिजन थानाध्यक्ष उतरांव को निलंबित कर परिवार को आर्थिक सहायता व परिवार की सुरक्षा की मांग करने लगे। पीड़ित परिजनों में थानाध्यक्ष उतरांव की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई।

काफी समझाने पर परिजन मान गए। उतरांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी तीन बेटियां हैं। थानाध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर बहुत दिनों से विवाद चला रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed