फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neighbor youth Harassment a four-year-old innocent who came out to play outside the house

शर्मनाक : घर के बाहर खेलने निकली चार साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
सार

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी का बेटा रत्नेश कुमार बच्ची को गोद में उठाकर छत पर ले गया और फिर दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो वह उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद रोते हुए बच्ची घर आई और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई तो मां के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Neighbor youth Harassment a four-year-old innocent who came out to play outside the house
harassment - फोटो : social media

विस्तार

धूमनगंज में खेलने निकली चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद परिजनों को शिकायत न करने के लिए धमकाया भी गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश कर रही है। पिता ने पुलिस को बताया है कि 22 की शाम 7.30 बजे के करीब उसकी चार साल की बेटी घर के बाहर छोटे भाई संग खेल रही थी। खेलते हुए भाई पड़ोसी के घर में चला गया तो उसके पीछे बच्ची भी चली गई। 

विज्ञापन



आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी का बेटा रत्नेश कुमार बच्ची को गोद में उठाकर छत पर ले गया और फिर दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो वह उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद रोते हुए बच्ची घर आई और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई तो मां के होश उड़ गए। वह शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी दरवाजा बंद करके अंदर भाग गया। इसके बाद पत्नी ने उन्हें जानकारी दी। 
विज्ञापन



आरोप यह भी है कि घटना के कुछ देर बाद ही मोहल्ले का सोनू एक अन्य साथी संग घर पर आया। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। इसके बाद पिता ने धूमनगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। धमकी देने वाले युवक के बारे में पता चला है कि वह खुद को अधिवक्ता बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed