फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Negligence of PDA: Neighboring house also collapsed in demolition of Dilip Mishra's house

पीडीए की लापरवाही: दिलीप मिश्रा के मकान के ध्वस्तीकरण में पड़ोसी का भी गिरा घर

Tue, 24 Nov 2020 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Negligence of PDA: Neighboring house also collapsed in demolition of Dilip Mishra's house
prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया। - फोटो : prayagraj
पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका एवं माफिया दिलीप मिश्रा के औद्योगिक क्षेत्र के मिर्जापुर राजमार्ग पर सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने स्थित तीन मंजिला मकान ध्वस्त करने में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से घोर लापरवाही बरती गई। जिसका नतीजा यह रहा कि मंगलवार शाम को सात बजे के आस-पास एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
विज्ञापन


हालांकि इसमें पड़ोसी का मकान भी जमीनदोज हो गया। जिससे पड़ोसी का पूरा परिवार इस ठंड में सड़क पर आ गया। मौके पर मौजूद पीडीए के अधिकारी एवं पुलिस वाले यह कहकर चले गए कि उनका जो भी नुकसान हुआ होगा, उसकी क्षतिपूर्ति की जाएगी। माफिया दिलीप मिश्रा के आईटीआई कंपनी के समीप स्थित तीन मंजिला के मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ममें बरती जा रही लापरवाही मंगलवार शाम होते-होते पड़ोस में रहने वाली महिला गीता देवी के परिवार के लिए विपत्ति लेकर तो आई। मौके पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के सरस्वती हाइटेक सिटी के सामने मिर्जापुर राजमार्ग पर करीब 350 वर्गगज में बने तीन मंजिला मकान का ध्वस्तीकरण प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से 23 नवंबर को शुरू कराया गया था। सोमवार को ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को मकान के बचे हिस्से को ध्वस्त करने की प्रक्रिया दोपहर में एक बजे के करीब शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सात बजे के करीब तक नीचे के हिस्से की चारों दीवारों को तोड़ कर तीन मंजिले मकान को पिलर पर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद जेसीबी से पिलरों को तोड़ना शुरू किया गया। पिलर तोड़ने के दौरान ही पूरा का पूरा तीन मंजिला मकान अचानक गली की तरफ पलट गया। जिसमें एक जेसीबी मशीन दब गई। हालांकि वहां खड़े करीब दो दर्जन लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचा ली।

उसी दौरान दिलीप मिश्रा के बगल में रहने वाले महुआरी गांव निवासी स्वर्गीय मान सिंह का एक मंजिला मकान भी जमीनदोज हो गया। अच्छा था कि जिस समय मकान गिरा, उस वक्त मान सिंह के दोनों बेटे आशीष सिंह, मनीष सिंह, बहू गीता सिंह अपने दो साल के बेटे के साथ बाहर थे, इसलिए उनकी जान तो बच गई लेकिन घर और गृहस्थी नष्ट हो गई।


आशीष के चचेरे भाई सुनील सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि  पूरा मकान ढहने से परिवार सड़क पर आ गया है। फिलहाल वहीं टेंट लगाकर रहने का जुगाड़ बनाया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया कि बुधवार को सुबह पीडीए के अधिकारी आकर उनके मकान का मूल्यांकन कर उनकी क्षतिपूर्ति कराएंगे। इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र चंद्रभान सिंह ने बताया कि पड़ोसी का मकान गिर गया है। पीडीए के अधिकारियों ने मुआवजा देने को कहा है। एक जेसीबी मशीन दब गई थी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed