फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Negligence in drain cleaning; sanitation supervisor reprimanded

Prayagraj News: नालों की साफ-सफाई में लापरवाही, सफाई नायक को फटकार

Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Negligence in drain cleaning; sanitation supervisor reprimanded
लालगोपालगंज में नाला की सफाईकरते कर्मचारी
मंगलवार को हुई बारिश के बाद जलभराव की आशंका पर नगर में अब युद्धस्तर पर नालों की सफाई शुरू करा दी गई है। कार्य में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन



तेज बारिश के बाद क्षेत्र के कई नाले चोक हो गए। जिससे जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई। समस्या देख नगर पंचायत ने आनन-फानन में नाला सफाई अभियान में तेज लाई। जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मुख्तार अहमद व अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा ने संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न प्रमुख नालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विगत माह दिए गए स्पष्ट आदेशों के बावजूद कई नालों में तल्लीझार सफाई नहीं की गई थी। आदेशों की इस अनदेखी पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए लापरवाही पर सफाई नायक को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों ने अंतिम चेतावनी दी कि हर हाल में तीन दिनों के अंदर सभी प्रमुख नालों की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed