Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NEET student dies by suicide via gunshot at night

Prayagraj News: रात को नीट छात्रा ने गोली मारकर की आत्महत्या, दोपहर में नीट काउंसलिंग में आवंटित हुई सीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
NEET student dies by suicide via gunshot at night
झूंसी के त्रिवेणीपुरम कालोनी में छात्रा ऋतु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजती पु
झूंसी के त्रिवेणीपुरम कॉलोनी के गंगा सेक्टर में 18 वर्षीय नीट छात्रा ऋतु शर्मा ने कमरे में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, नीट काउंसलिंग में दूसरे राउंड तक चयन न होने से वह निराश थी। उधर, सोमवार दोपहर जारी नीट काउंसलिंग के तीसरे राउंड की सूची में छात्रा को सोनभद्र के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने रविवार रात को ही खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के अनुईपुर गांव निवासी रिटायर्ड इंजीनियर देवराज शर्मा ने करीब छह साल पहले त्रिवेणीपुरम के गंगा सेक्टर में मकान बनवाया था। भूतल पर शॉपिंग मॉल है। पहली मंजिल के दो फ्लैट को जोड़कर परिवार रहता है। उसके ऊपर की मंजिल में किरायेदार और भाई रहते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे देवराज शर्मा और उनकी पत्नी अमौती शर्मा घर में मौजूद थे। बेटी ऋतु अपने कमरे में थी। वह अक्सर देर रात तक पढ़ाई करती थी। दोपहर बाद ही कमरे से बाहर आती थी।
विज्ञापन

सोमवार को वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। इस पर देवराज ने घटना की जानकारी अपने अधिवक्ता भाई को दी। छात्रा के कमरे में लगी स्लाइडिंग वाली खिड़की खोली गई खून से लथपथ ऋतु का शव दिखा। मौके पर एसीपी झूंसी अरुण पाराशर और इंस्पेक्टर नरेश कुमार कश्यप भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिर किसी तरीके से छात्रा के कमरे का दरवाजा खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवराज की लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई। छात्रा ने सिर की बाईं कनपटी पर गोली मारी थी। गोली बाई कनपटी से होते हुए दाहिने तरफ से निकल गई थी। आशंका है कि छात्रा ने रात को ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मौत का सही समय और घटना के पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में मिला था दाखिला
ऋतु ने प्रयागराज के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह नीट की तैयारी कर रही थी। इस बार उसकी ऑल इंडिया रैंक 10,74,272 आई थी। सोमवार को जारी यूपी नीट की तीसरे राउंड की काउंसलिंग में उसे ईडब्ल्यूएस-दिव्यांग कोटे के तहत सोनभद्र के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई थी। एसीपी अरुण पाराशर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दो राउंड की काउंसलिंग में उसका चयन नहीं हो पाया था जिससे वह तनाव में थी। सोमवार को उसके इस आत्मघाती कदम से कुछ घंटे बाद आए परिणाम में उसका दाखिला सरकारी मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में हो गया था।

पिता देवराज के पास हैं दो लाइसेंसी असलहे
ऋतु के पिता इंजीनियर देवराज शर्मा के पास .32 बोर की पिस्टल और .315 बोर की राइफल है। दोनों असलहों का ऑल इंडिया लाइसेंस गृह मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिला प्रशासन से जारी हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed