नीट : बायोलॉजी के लंबे सवालों ने उलझाया, संतुलित और सामान्य रहे भौतिकी, रसायन के प्रश्न
परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 200 सवाल पूछे गए थे, जिनमें से 180 सवालों के जवाब देने थे। पेपर कुल 720 अंकों का था। एक सवाल के चार अंक निर्धारित थे और गलत जवाब पर एक नंबर की निगेटिव मार्किंग भी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में इस बार बायोलॉजी के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। वहीं, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान के सवाल संतुलित और सामान्य रहे। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार पेपर सामान्य था और परीक्षार्थियों को इस हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। ऐसे में कट ऑफ अधिक रहने के आसार हैं।
नीट का आयोजन रविवार को प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में किया गया।
परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 200 सवाल पूछे गए थे, जिनमें से 180 सवालों के जवाब देने थे। पेपर कुल 720 अंकों का था। एक सवाल के चार अंक निर्धारित थे और गलत जवाब पर एक नंबर की निगेटिव मार्किंग भी थी। भौतिकी और रसायन विज्ञान में 50-50 सवाल और बायोलॉजी में 100 सवाल पूछे गए। बायोलॉजी में जुलॉजी और बॉटनी के 50-50 सवाल थे।
प्रत्येक विषय में पूछे गए 50 सवालों को दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग में सभी 35 प्रश्नों को अनिवार्य रूप से हल करना था, जबकि दूसरे भाग में 15 में से 10 सवालों का जवाब देना था। केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स बम्हरौली में परीक्षा देने वाले हर्ष को केमेस्ट्री और भौतिकी का पेपर सामान्य लगा, जबकि बायोलॉजी के स्टेटमेंट आधारित लंबे सवालों ने उलझाया। सेमेस्टर ग्लोबल स्कूल, नैनी के परीक्षार्थी मोहम्मद माज और डीपीएस अरैल में परीक्षा देने गए अर्पित को भी बायोलॉजी के सवालों ने थोड़ा परेशान किया।
इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे उमेश सरोज, प्रीतम पटेल, अनुज पांडेय, तनु सिंह और आकांक्षा यादव को पेपर आसान और संतुलित लगे। विशेषज्ञ एसके सिंह बताते हैं कि जिन अभ्यर्थियों ने पिछले कुछ वर्षों के पेपर ठीक से पढ़ा होगा और एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी की होगी, उनके लिए पेपर कठिन नहीं था। विशेषज्ञ एमके गुप्ता के अनुसार बायोलॉजी के सवाल थोड़े उलझाऊ थे, लेकिन कठिन नहीं। इन सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को वक्त ज्यादा देना पड़ा। पेपर देखकर यही कहा जा सकता है कि इस बार कटऑफ काफी अधिक होगा।