{"_id":"69373b3a09e83a2cd70edb3f","slug":"neeraj-won-silver-medal-in-10-km-cross-country-race-allahabad-news-c-3-1-ald1030-775318-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में नीरज ने झटका रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में नीरज ने झटका रजत पदक
विज्ञापन
इलाके के एक और युवा ने अपनी मेहनत और लगन से कामयाबी की नई इबारत लिख डाली। 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संगमनगरी के लाल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। धावक के पदक जीतने पर गांव में जश्न का माहौल है।
मऊआइमा विकास खंड के लोहार का पूरा गधिना गांव निवासी नीरज कुमार पटेल ने सोमवार को झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ को 33.06 मिनट में पूरा किया। इस सफलता के बाद उन्होंने 24 जनवरी से रांची में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2024 में झारखंड के राजरप्पा, रामगढ़ में अंडर 20 जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था। बेटे की सफलता पर माता सावित्री देवी व पिता रामजी पटेल बेहद खुश हैं। इस उपलब्धि पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना,यूथ ओलंपियन इंद्रजीत पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी, प्रधानसंघ अध्यक्ष तीरथ यादव, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन ने बधाई दी है।