NCR Railway : दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल ट्रेनों का हुआ एलान, भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय
अगले दिन दोपहर दो बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसके साथ ही पटना से ट्रेन नंबर 04035 हर बुधवार की रात 9:30 बजे चलकर प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 5:30 बजे आएगी और दोपहर के तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04109 सूबेदारगंज से 25 अप्रैल से 27 जून तक हर बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे चलकर सुबह आठ बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विस्तार
गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन संख्या 04078 आनंद विहार टर्मिनल से 29 अप्रैल से 24 जून तक हर सोमवार को रात 11:55 बजे चलकर मंगलवार की सुबह 9:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसी दिन शाम 4:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 30 अप्रैल से 25 जून तक हर मंगलवार को रात आठ बजे चलकर रात के 2:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
अगले दिन दोपहर दो बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसके साथ ही पटना से ट्रेन नंबर 04035 हर बुधवार की रात 9:30 बजे चलकर प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 5:30 बजे आएगी और दोपहर के तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04109 सूबेदारगंज से 25 अप्रैल से 27 जून तक हर बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे चलकर सुबह आठ बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से हर शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे चलकर रात दस बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09016 भागलपुर से 24 अप्रैल को सुबह आठ बजे चलकर रात 12:20 बजे प्रयागराज और अगले दिन दोपहर के 1:50 बजे पालधी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09062 भागलपुर से 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे चलकर रात 2:15 बजे प्रयागराज और सुबह 8:20 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09128 आसनसोल से 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे चलकर रात 11:10 बजे प्रयागराज और सुबह 8:10 बजे ललितपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04112 कानपुर सेंट्रल से 24 अप्रैल से 26 जून तक हर बुधवार रात आठ बजे चलकर रात 10:30 बजे प्रयागराज और अगले दिन सुबह आठ बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से हर बृहस्पतिवार की सुबह 10:15 बजे चलकर शाम 5:30 बजे प्रयागराज और रात 10:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03109 सियालदह से 30 अप्रैल से 18 जून तक हर मंगलवार को सुबह 7:30 बजे चलकर रात के 11 बजे प्रयागराज और अगले दिन रात आठ बजे बड़ौदा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बड़ौदा से 25 अप्रैल से 27 जून तक हर बृहस्पतिवार की शाम 4:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे प्रयागराज और रात 1:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।