फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Five railway employees suspended after GM inspection found fault, many stalls were also closed

NCR Railway : कानपुर स्टेशन पर ठगे गए रेलवे जीएम, पांच कर्मचारी निलंबित

Thu, 02 Jun 2022 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 10:31 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ब्रह्मपुत्र मेल से प्रयागराज-कानपुर खंड का निरीक्षण किया। इसी क्रम में कानपुर स्टेशन पर उतरे महाप्रबंधक ने सामान्य यात्री की तरह खाद्य वस्तुओं की खरीदारी की। एक वेंडर ने सील बंद पानी के बोतल के 20 रुपये लिए, जबकि मूल्य 15 रुपये ही है। उन्होंने छह स्टॉल पर कीमत की जांच की।

विज्ञापन
NCR Railway: Five railway employees suspended after GM inspection found fault, many stalls were also closed
suspend - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर स्टेशन पर स्टॉल से खाद्य एवं पेय पदार्थों की अधिक कीमत लिए जाने पर रेलवे के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अधिक कीमत लेने वाले वेंडरों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ब्रह्मपुत्र मेल से प्रयागराज-कानपुर खंड का निरीक्षण किया। इसी क्रम में कानपुर स्टेशन पर उतरे महाप्रबंधक ने सामान्य यात्री की तरह खाद्य वस्तुओं की खरीदारी की। एक वेंडर ने सील बंद पानी के बोतल के 20 रुपये लिए, जबकि मूल्य 15 रुपये ही है। उन्होंने छह स्टॉल पर कीमत की जांच की। महाप्रबंधक ने गड़बड़ी मिलने पर संबंधित स्टॉलों को बंद करने का आदेश दिया। साथ ही संबंधित कर्मचारी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर काम करने से प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन



इसके साथ उन्होंने लापरवाही पर दो खानपान निरीक्षक, वाणिज्यिक निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक स्टेशन तथा पब्लिक परिवाद निरीक्षक को निलंबित कर दिया। महाप्रबंधक ने चिपियाना बुजुर्ग-दादरी खंडे, दादरी स्टेशन आदि का भी निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक बिप्लव कुमार, प्रमख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसके सिंह, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके राणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शरद मेहता, डीआरएम मोहित चंद्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि बढ़ाई गई
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक  दर्जन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इनमें बांद्रा-इज्जतनगर-बांद्रा, उधना-बनारस-उधना, मुंबई-काठगोदाम-मुंबई, बांद्रा-जम्मू तवी-बांद्रा, मुंबंई सेंट्रल-बनारस, मुंबई सेंट्रल, डॉ.आंबेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ.आंबेडकर, मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल शामिल हैं।


रोडवेज में तैनात राणा प्रताप सम्मानित
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रयाग डिपो में मैकेनिक के पद पर तैनात राणा प्रताप यादव को सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह तथा निगम के अध्यक्ष आरके तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए राणा प्रताप को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed