फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ncr prepared 70 isolation coaches

एनसीआर ने तैयार किए 70 आईसोलेशन कोच

Tue, 07 Apr 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
ncr prepared 70 isolation coaches
ncr prepared 70 isolation coaches - फोटो : CITY DESK
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पहले चरण में कुल 70 आइसोलेशन कोच तैयार कर लिए हैं। यह कोच प्रयागराज, कानपुर आदि स्थानों पर तैयार किए गए हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि बाकी 60 अन्य कोच को आइसोलेशन कोच में तब्दील करने का कार्य 10 अप्रैल तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी अफसरों ने सोमवार को दी। अफसरों ने बताया कि जनरल और स्लीपर श्रेणी के 70 कोच को आइसोलेशन कोच में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा एनसीआर ने अपने सभी रेलकर्मियों को स्वास्थ्य परामर्श के लिए वीडियो कॉलिंग शुरू करवा दी है। इसके लिए एनसीआर प्रशासन की ओर से 7518704600 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर 24 घंटे रेलकर्मियों के लिए चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा आयुष मंत्रालय द्वारा बनाया गया आरोग्य सेतु एप भी अब तक एनसीआर में 50 हजार रेलकर्मी डाउन लोड कर चुके हैं। साथ ही उत्तर रेलवे के जगाधरी कारखाने द्वारा बनाया गया कवर ऑल को डीआरडीओ ने ग्वालियर में बनाने की भी मंजूरी दे दी है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एनसीआर द्वारा 64100 मास्क एवं 4762 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है। इसके अलावा 22219 पैकेट भोजन का वितरण प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed