फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR now has 17 Amrit Bharat stations instead of nine; high-tech facilities to be available.

Railway : एनसीआर में अब नौ नहीं 17 हो गए अमृत भारत स्टेशन, उपलब्ध होंगी हाईटेक सुविधाएं

Sat, 18 Jul 2026 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2026 01:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से उत्तर मध्य रेलवे को आठ और नए अमृत भारत स्टेशनों की सौगात दी है। अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अमृत भारत योजना के तहत विकसित होने वाले स्टेशनों की संख्या नौ से बढ़कर सीधे 17 हो गई है।

विज्ञापन
NCR now has 17 Amrit Bharat stations instead of nine; high-tech facilities to be available.
अमृत भारत एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से उत्तर मध्य रेलवे को आठ और नए अमृत भारत स्टेशनों की सौगात दी है। अब उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अमृत भारत योजना के तहत विकसित होने वाले स्टेशनों की संख्या नौ से बढ़कर सीधे 17 हो गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे एनसीआर जोन के कुल 46 रेलवे स्टेशनों को नए सिरे से संवारा जाना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इस वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सभी संबंधित स्टेशनों पर भव्य समारोह आयोजित किए गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) नरेश पाल सिंह ने क्षेत्र के रेल विकास का रोडमैप साझा किया।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल फतेहपुर स्टेशन पहुंचकर जनसमूह को योजना की खूबियां बताईं। वहीं, विंध्याचल स्टेशन पर सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने मोर्चा संभाला और मां विंध्यवासिनी के धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन पर होने वाले आगामी बदलावों की रूपरेखा रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आठ स्टेशनों पर शुरू हुआ उत्सव, यात्रियों में भारी उत्साह

इस महा-अभियान के तहत एनसीआर के जिन आठ नए स्टेशनों पर उद्घाटन और शिलान्यास समारोह धूमधाम से आयोजित किए गए, उनमें विन्ध्याचल, पनकी धाम, फतेहपुर, छतरपुर, हरपालपुर, डींग, टीकमगढ़ और भिंड रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों में इस बात को लेकर भारी उत्साह है कि आने वाले दिनों में उनका अपना नजदीकी स्टेशन पूरी तरह से हाईटेक और सुंदर नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed