फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri 2023: Shailputri worshiped on the first day, chanting in Devi temples, Kalash established in homes

नवरात्रि 2023 : पहले दिन पूजी गईं शैलपुत्री, देवी मंदिरों में लगे जयकारे, घरों में हुई कलश स्थापना

Thu, 23 Mar 2023 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 01:21 AM IST
सार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन बुधवार को भक्तों ने विधिवत मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। इस दौरान शहर के तमाम देवी मंदिरों में देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घरों में कलश स्थापना के साथ शतचंडी, दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए।

विज्ञापन
Navratri 2023: Shailputri worshiped on the first day, chanting in Devi temples, Kalash established in homes
Prayagraj News : अलोपशंकरी देवी का दर्शन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चैत्र नवरात्र के पहले दिन बुधवार को भक्तों ने विधिवत मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। इस दौरान शहर के तमाम देवी मंदिरों में देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घरों में कलश स्थापना के साथ शतचंडी, दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। श्रद्धालुओं ने देवी की आरती उतारी। इस दौरान जहां घरों में देवी गीत गाए गए, वहीं मंदिरों में जागरण सहित विशेष पूजा अनुष्ठान हुए।

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगभग तीन वर्ष तक पर्व तथा त्योहार उत्साह से मनाने से वंचित रहे लोगों ने होली के बाद अब चैत्र नवरात्रि 2023 को भी धूमधाम से मनाया। बुधवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। भक्त जन मां शैलपुत्री की अराधना में लीन रहे।

विज्ञापन

मीरापुर स्थित शक्तिपीठ में त्रिपुर सुंदरी ललिता देवी का बहुरंगी फूलों और आभूषणों से मनोहारी शृंगार किया गया। ललिता देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा तथा महामंत्री धीरज नागर की देखरेख में श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई, दोनों के लिए अलग-अलग कतारें लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिपीठ परिसर में दर्शन पूजन के अतिरिक्त आहुतियां डालने और दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ करने वालों का भी तांता लगा रहा। शतचंडी और दुर्गासप्तशती पाठ आरंभ हुए। प्रशासन की पहल पर परिसर में आकाशवाणी-दूरदर्शन के कलाकारों की टोली ने देवी गीतों से परिसर को गुंजायमान किया। वहीं शाम को भगवती जागरण के तहत बृजभान एवं साथियों की ओर से ढ़ोल, मजीरा बाजै, ललिता के दरबार में सहित अन्य देवी गीत गूंजे।

शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने कलश स्थापना कर व्रत दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। यहां सुबह पांच बजे मां की मंगला आरती हुई। आचार्य श्याम जी पाठक एवं सुशील पाठक जी ने बताया कि आज से मां के प्रांगण में अखंड ज्योति के साथ शतचंडी पाठ हुआ। शाम को प्रथम शैलपुत्री के रूप में भगवती मां कल्याणी का भव्य दर्शन भक्तों ने किया। गर्भगृह की भी आकर्षक सजावट हुई। बनारस की जरबेरा साड़ी से मां का सुंदर वस्त्र बनाकर स्वर्ण रजत आभूषणों से उनका श्रृंगार किया गया। अब बृहस्पतिवार को मां ब्रह्मचारिणी के रूप में भक्त मां का दर्शन करेंगे। कटघर स्थित समया माई मंदिर पट खुलने के बाद पूजन और शाम को शृंगार दर्शन को श्रद्धालु जुटे।

चौक गंगादास स्थित शक्ति स्वरूपा खेमामाई मंदिर में कंचन मालवीय की देखरेख में नवदुर्गा स्वरूप में विविध फूलों और आभूषणों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। परिसर में महिलाओं की मंडली की ओर से विविधतापूर्ण देवी भजन प्रस्तुत किए गए। मुट्ठीगंज स्थित कालीबाड़ी, कर्नलगंज व कटरा कालीबाड़ी सहित देवी के विभिन्न मंदिरों में दुर्गा सप्तशती, शतचंडी के पाठ हुए।

अलोपी देवी मंदिर में भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। यहां मां के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों की सुबह लंबी लाइन भी लग गई। उधर घरों में लोगों ने सुबह मुहुर्त के हिसाब से कलश स्थापना की। बाजार में भी माला फूल की अच्छी बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed