फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri says, urgently apologize to Hindus as violent Yechuri

नरेंद्र गिरी बोले, हिन्दुओं को हिंसक कहने पर तुरंत माफी मांगें येचुरी

Sun, 05 May 2019 02:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Narendra Giri says, urgently apologize to Hindus as violent Yechuri
narendra giri
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के उस बयान की निंदा एवं आलोचना की है, जिसमें उन्होंने रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों का उल्लेख करते हुए सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों को हिंसक  प्रवृत्ति का बताया है।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि सीताराम येचुरी जैसे नेताओं को न तो रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों और न ही सनातन हिन्दू धर्म के बारे में ही कोई जानकारी है। उक्त बयान उनकी अज्ञानता का परिचायक है। सनातन हिन्दू धर्म सदैव अहिंसक रहा है। इसमें तो चींटी मारना भी अपराध बताया गया है।
विज्ञापन


वहीं रामायण और महाभारत में जिनके वध का वर्णन है, वह आसुरी प्रवृत्तियां हैं। जिस तरह मौजूदा दौर में आतंकवादियों का वध करना ही श्रेयस्कर है, उसी तरह उस काल में भगवान नें मनुष्य का रूप रखकर उन आसुरी प्रवृत्तियों का संहार किया था, जिन्होंने समाज में दहशत फैला रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि अपने बयान के लिए सीताराम येचुरी अविलंब लिखित रूप से माफी मांगे, अन्यथा सभी तेरह अखाड़ों के नागा सेना की ओर से उनके खिलाफ विशाल आंदोलन किया जाएगा। वहीं उन्होंने सभी साधु-संतों से भी अपने-अपने स्थान से येचुरी का विरोध करने का आह्वान किया है। उन्होंने युवाओं से भी सोशल मीडिया के माध्यम से येचुरी के खिलाफ तब तक जबर्दस्त आंदोलन छेड़े रखने को कहा है जब तक कि वह माफी नहीं मांग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed