फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri: Mahant had a different identity even for controversial statements

नरेंद्र गिरि के बेबाक बयान: तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्मगुरुओं को बताया था गद्दार, मुनव्वर राणा को दी थी अफगानिस्तान जाने की नसीहत 

Mon, 20 Sep 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Sep 2021 08:30 PM IST
सार

अपने राष्ट्रवादी बयानों को लेकर भी महंत नरेंद्र गिरि हमेशा सुर्खियों में रहते थे। देश हो या विदेश समाज हित से जुड़े सभी मुद्दों पर वह खुलकर अपनी बात रखते थे और बकायादा वीडियो में बयान जारी कर अपनी बात को पूरी मजबूती के साथ रखते थे। समाज और देशहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर वह अपना पक्ष रखते थे। 

विज्ञापन
Narendra Giri: Mahant had a different identity even for controversial statements
Prayagraj : नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघंबरी गद्दी प्रयागराज के महंत नरेंद्र गिरि अपने बयानों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते थे। कभी तालिबान का समर्थन करने वालों को देश का गद्दार बताने तो कभी मशहूर शायर मुनव्वर राणा को अफगानिस्तान जाकर बस जाने के बयान को लेकर वह काफी चर्चा में रहते थे।
विज्ञापन


तीन तलाक का मुद्दा हो या जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो सभी मुद्दों पर वह मुखर होकर बयान जारी करते थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक के भारत में रहने वाले मुसलमानों के पूर्वज हिंदू होने के बयान का भी उन्होंने खुलकर समर्थन किया था। 
विज्ञापन


किन्नर अखाड़े ने भी खोल दिया था मोर्चा
किन्नर अखाड़े को अखाड़े की आधिकारिक मान्यता न देने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी और किन्नर अखाड़े से जुडे़ महंतों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 

कंगना रनौत का किया था समर्थन
बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रणौत के बयानों का समर्थन करने पर भी महंत नरेंद्र गिरी चर्चा में आ गए थे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कंगना रणौत को देश की बेटी बताया था। उन्होंने कहा था कि कंगना बहादुर और हिम्मत वाली बेटी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के माफियाओं और ड्रग माफियाओं के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने निडर होकर बॉलीवुड में एक विशेष समुदाय के वर्चस्व के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है। इससे न केवल बॉलीवुड के माफिया डर गए हैं, बल्कि सरकार के भी कदम उखड़ रहे हैं। यही वजह है कि सच की आवाज को दबाने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार ने कंगना रणौत के कार्यालय पर बुलडोजर चलवाया है और बदले की कार्रवाई की है। 

Narendra Giri: Mahant had a different identity even for controversial statements
महंत नरेंद्र गिरी
तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्मगुरुओं को बताया था देश का गद्दार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को देश का गद्दार बताया था। उन्होंने कहा था कि ऐसे मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल में डाल देना चाहिए। किस देश को मान्यता देनी है उसे किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम भारत सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा  था योगी सरकार ने आतंकवाद और तालिबानी विचारधारा को रोकने के लिए अच्छा कदम उठाया है। जिन स्थानों पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है प्रदेश में ऐसे 12 स्थानों पर एटीएस की ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है। उन्होंने कहा है कि एटीएस आतंकवाद का सिर कुचलने का काम करेगी। 

Narendra Giri: Mahant had a different identity even for controversial statements
prayagraj news : शायर मुनव्वर राणा और महंत नरेंद्र गिरी। - फोटो : prayagraj
शायर मुनव्वर राणा को दी थी अफगानिस्तान जाने की नसीहत  

तालिबान के समर्थन में कथित तौर पर बयान देने पर शायर मुनौवर राणा के खिलाफ महंत नरेंद्र गिरि का गुस्सा फूट गया था था और उन्होंने उन्हें देश छोड़ने तक की नसीहत दे डाली थी। कहा था कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हो गए हैं जो अपना काम नहीं कर रहे हैं बल्कि आतंकवादियों का समर्थन और उन्हें पनाह दे रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने कहा था कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है। मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें भारत छोड़कर अफगानिस्तान चले जाने की नसीहत दी थी। 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने यह भी कहा था कि अफगानिस्तान में तालिबानी महिलाओं के साथ जिस तरह का अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं, उसको देख कर भारत में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं को भी तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं का विरोध और बहिष्कार करना चाहिए। केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठा भी रही है और काफी संख्या में लोगों को वापस भारत लाया भी गया है। उन्होंने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की थी, ताकि दूसरे लोगों को इससे सबक मिल सके। महंत नरेंद्र गिरि ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि आप तालिबान चले जाइए, फिर आपको पता लगेगा कि आपने भारत छोड़कर किस तरह की गलती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed