फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri-Anand Giri Controversy: Police can also interrogate the officer who negotiated between Guru and disciple

महंत नरेंद्र गिरि केस : गुरु-शिष्य के बीच समझौता कराने वाले एडिशनल एसपी और सपा नेता रडार पर, पुलिस कर सकती है पूछताछ

Tue, 21 Sep 2021 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Sep 2021 02:42 PM IST
सार

महंत नरेंद्र गिरि और शिष्य आनंद गिरि को लेकर हुए विवाद के बाद लखनऊ में अधिकारी के आवास पर समझौता हुआ था। लाइव वीडियो के माध्यम से गुरु-शिष्य ने एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों को वापस लिया था। 

विज्ञापन
Narendra Giri-Anand Giri Controversy: Police can also interrogate the officer who negotiated between Guru and disciple
prayagraj news : स्वामी आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध दशा में मौत के मामले में पुलिस आनंद गिरि के साथ समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडिशनल एसपी ओम प्रकाश पांडेय और सपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंदू प्रकाश मिश्रा से भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। महंत ने अपने आठ पन्ने के सुसाइड नोट में आनंद गिरि का उल्लेख किया है 

विज्ञापन

 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और उनके शिष्य योगगुरु स्वामी आनंद गिरि के बीच कई दिनों तक चले विवाद का पटाक्षेप हो गया था। अधिकारी शिष्य ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर गुरु-शिष्य के बीच समझौता कराया था। आनंद गिरि ने अपने गुरु नरेंद्र गिरि का पैर पकड़कर माफी मांगी और इसका वीडियो भी तैयार किया था। साथ ही नरेंद्र गिरि ने उन्हें माफी देने का भी वीडियो जारी किया। यह भी कहा कि इनको हनुमान मंदिर और बाघंबरी मठ पर आने पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन


अब पुलिस इन तीनों से कर सकती है पूछताछ
बताया जाता है कि समझौते के दौरान गुरु शिष्य के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, जिसमें भाजपा नेता सुशील मिश्रा, सपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इंदू प्रकाश मिश्रा और वर्तमान में मुरादाबाद में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक तैनात रहे ओपी पांडेय भी मौजूद रहे। अब पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जब चाहे आ सकते हैं और गुरु से मिल सकते हैं। अब दोों के बीच कोई मतभेद नहीं है। दोनों ने अपने द्वारा कहे गए और आरोप लगाए गए बातों को वापस लिया था। अब नरेंद्र गिरि की मौत के बाद सुलह समझौता कराने वाला अधिकारी चर्चा में आ गया है। संभावना जाहिर की जा रही है कि इस अधिकारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

आनंद गिरि ने अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि से मांगी थी माफी
बता दें कि दोनों के बीच काफी दिन चले विवाद के बाद एक अधिकारी शिष्य के लखनऊ स्थित आवास पर दोनों की मुलाकात के बाद योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि पर लगाए गए आरोपों, बयानों का वापस लेते हुए अपने किए और कहे के लिए माफी मांगी थी। वहीं महंत नरेंद्र गिरि ने भी स्वामी आनंद गिरि पर लगाए गए आरोपों को वापस लेते हुए उनके किए और कहे को क्षमा करते हुए उन्हें मठ बाघंबरी गद्दी में आने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था। 

विवाद के पटाक्षेप के बाद स्वामी आनंद गिरि हरिद्वार स्थित गुजराती आश्रम लौट गए थे, जबकि महंत नरेंद्र गिरि प्रयागराज के मठ बाघंबरी गद्दी लौट आए थे। स्वामी आनंद गिरी ने अपने गुरु के अतिरिक्त निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वर से भी माफी मांगी थी। 14 मई को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से निष्कासित करने के बाद गुरु-शिष्य के बीच विवाद बढ़ गया था। स्वामी आनंद गिरि पर परिवार से संबंध रखने और मठ-मंदिर के धन के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई हुई थी। अखाड़े व मठ, मंदिर से निष्कासित किए जाने के बाद आनंद गिरि अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार बयान दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed