{"_id":"5da381988ebc3e014757ab3f","slug":"nandi-survived-narrowly-escaped-convoy-escort-vehicle-allahabad-news-ald257436692","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफिले का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफिले का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे नंदी
विज्ञापन
Nandi survived narrowly escaped convoy escort vehicle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन रविवार देर रात औराई में हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना तब हुई जब नंदी काफिले समेत वाराणसी से लौट रहे थे। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक समेत तीन सिपाही घायल हो गए। उन्हें औराई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नंदी रविवार रात 12 बजे के करीब वाराणसी से सड़क मार्ग से बहादुरगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। वह भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र स्थित कटका स्टेशन के सामने पहुंचे ही थे कि तभी उनके काफिले में आगे चल रहे एस्कार्ट वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खड्ड में जाकर पलट गया।
इससे चालक अखंडू व वाहन में सवार दो अन्य सिपाही जख्मी हो गए। इसके बाद मंत्री व उनकी सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह तीनों सिपाहियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस घायलों को औराई अस्पताल ले गई जहां चालक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जबकि अन्य दोनों सिपाहियों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद मंत्री अपने काफिले समेत शहर आने के लिए रवाना हो गए। औराई पुलिस ने बताया कि चालक के सिर में चोट आई है, जिस पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य दोनों सिपाही मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।