फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   naini crime news

गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम

Mon, 07 Oct 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
naini crime news
naini crime news
मांडा में दर्दनाक हादसा, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

मांडा (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में मासूम की जान चली गई। यहां गड्ढे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग जब तक उसे खोज कर गड्ढे से बाहर निकालते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

ओमप्रकाश यादव थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव का रहने वाला है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका तीन साल का इकलौता बेटा खेसारीलाल शनिवार शाम घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के बगल लगे हैंडपंप के पास पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह गंदे पानी के लिए बनाए गए पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। उधर बहुत देर तक उसे न देख परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। लगभग दो घंटे बाद मोहल्ले की एक महिला ने बच्चे को गड्ढे में गिरा देखा, तो उसकी चीख निकल गई। यह सुनकर परिवारवाले भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी में डूबने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत पर घर में कोहराम मच गया। ओमप्रकाश की तीन बेटियां भी हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed