{"_id":"6561ba8234b6072abd0f2ba7","slug":"nafees-was-planning-to-set-up-a-real-estate-company-was-making-deals-on-valuable-lands-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : रियल इस्टेट कंपनी खड़ी करने की प्लानिंग में था नफीस, बेशकीमती जमीनों की कर रहा था डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : रियल इस्टेट कंपनी खड़ी करने की प्लानिंग में था नफीस, बेशकीमती जमीनों की कर रहा था डील
Sat, 25 Nov 2023 02:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 02:42 PM IST
सार
पीडी टंडन रोड पर खुलने के बाद नफीस का बिरयानी रेस्टाेरेंट काफी चलने लगा था। यही वह मौका था जब उसे अशरफ ने जमीन के धंधे में पैसा लगाने को कहा। इसके बाद नफीस ने एक के बाद एक जमीनें लीं। कुछ जमीनें अपने नाम तो कुछ अपने करीबियों के नाम कराई।
विज्ञापन
आरोपी नफीस बिरयानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार नफीस बिरयानी रियल एस्टेट कंपनी खड़ी करने की योजना बना रहा था। कुछ बेशकीमती जमीनाें को बेचने के लिए कई लोगों से उसकी डील चल रही थी। यह वह जमीनें थीं जिसे उसने माफिया अशरफ की मदद से औने-पौने दामों पर हथियाया था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पीडी टंडन रोड पर खुलने के बाद नफीस का बिरयानी रेस्टाेरेंट काफी चलने लगा था। यही वह मौका था जब उसे अशरफ ने जमीन के धंधे में पैसा लगाने को कहा। इसके बाद नफीस ने एक के बाद एक जमीनें लीं। कुछ जमीनें अपने नाम तो कुछ अपने करीबियों के नाम कराई। यही नहीं धूमनगंज व एयरपोर्ट एरिया में किसानों की कई एकड़ जमीनों पर प्लाटिंग के लिए एग्रीमेंट भी किया।
विज्ञापन
नैनी व फाफामऊ में भी जमीनों में पैसा लगाया। इसमें अशरफ के ही कहने पर उसके साले सद्दाम ने नफीस की मदद की। कुछ ही सालों में उसने जमीन के धंधे से काफी कमाई की। इन्हीं पैसों को वह अशरफ व उसके परिवार तक पहुंचाता था। सूत्रों का कहना है कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक रहता तो इसी साल फरवरी-मार्च तक कंपनी की शुरुआत भी हो जाती।
विज्ञापन
दूसरे शहर में खड़ी करनी थी कंपनी
सूत्रों का यह भी कहना है कि रियल इस्टेट कंपनी प्रयागराज नहीं बल्कि किसी दूसरे शहर में खड़ी की जानी थी। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि यह शहर कौन सा था। चर्चा यह भी है कि अशरफ के इशारे पर ही सद्दाम बरेली में अपना गैंग मजबूत कर रहा था और वह नफीस के साथ मिलकर वहीं रियल इस्टेट कंपनी खड़ी करने वाला था। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।