फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nafees Biriyani suffers heart attack in jail, admitted to SRN

Prayagraj News: (संपादित) जेल में नफीस बिरयानी को पड़ा दिल का दौरा, एसआरएन में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Nafees Biriyani suffers heart attack in jail, admitted to SRN
- उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े अशरफ के करीबी नफीस को पुलिस मुठभेड़ में लगी थी गोली
विज्ञापन




- नफीस बिरयानी पर 50 हजार का इनाम था घोषित, नौ दिसंबर से जेल में है बंद

संवाद न्यूज एजेंसी



नैनी (प्रयागराज)। उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार के मालिक नफीस बिरयानी की रविवार को नैनी सेंट्रल जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जेल प्रशासन ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने जांच के बाद दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार नफीस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 नवंबर को नवाबगंज के पास पुलिस मुठभेेड़ में उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार होने पर नौ दिसंबर को उसे नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन




माफिया अशरफ के करीबी नफीस बिरयानी की क्रेटा कार का उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। नफीस ने बिरयानी कारोबार को अशरफ की काली कमाई लगाकर आगे बढ़ाया था। कारोबार की आड़ में वह माफिया की काली कमाई को सफेद करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर को नवाबगंज में पुलिस मुठभेड़ में उसे पकड़ा गया था और वह नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे आनन-फानन जेल अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर सिंह पटेल ने बताया कि जेल चिकित्सकों की सलाह पर उसे एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग के आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।




-------------------

नफीस का ब्लड प्रेशर हुआ लो, किडनी में इंफेक्शन



दिल का दौरा पड़ने के बाद स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग के आईसीयू में भर्ती कराए गए नफीस का ब्लड प्रेशर काफी कम मिला। साथ ही पल्स रेट भी गिरा हुआ है। किडनी में इन्फेक्शन फैलने से उसकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी ने बताया कि उसकी हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed