फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Muslims raised slogans against the Saudi government

सऊदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों ने की नारेबाजी

Wed, 11 May 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Muslims raised slogans against the Saudi government
जन्नतुल बकी में मजारात-ए-मोकद्दसा की शहादत की बरसी पर मंगलवार को रहमतनगर करैली के इबादतखाने अल खिजरा में उलेमाओं ने सऊदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। वहीं, दरियाबाद के इमामबाड़ा अरब अली खां से मातमी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

करैली के रहमत नगर इबादतखाने में अनीस जायसी की निजामत में हुए एहतेजाजी जलसे की शुरुआत हैदर रजा कोरालवी की नज्म से हुई। मौलाना मोहम्मद ताहिर, मौलाना यूनुस हैदर माहुली, मौलाना सैयद अली अब्बास ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान सऊदी हुकूमत और आले सऊद के खिलाफ नारे बुलंद किए गए। उलेमाओं ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम के खानवादे पर जहां उनकी जिंदगी में मजालिम की इन्तेहा पार कर जुल्म ढ़ाए गए, वहीं शहादत के बाद भी जुल्म और ज्यादती जारी रही। इसी तरह दरियाबाद के पठनवल्ली से अंजुमन हुसैनिया की ओर से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इमामबाड़ा अरब अली खां से निकाला गया यह जुलूस दरियाबाद के कब्रिस्तान से दरगाह इमाम हुसैन तक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस से पहले इमामबाड़ा में मिनहाल अली खां ने सऊदी सरकार पर हमला बोला। वहीं, अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों ने बाहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। इस जलसे में मौलाना रजी हैदर, मौलाना जवादुल हैदर रिजवी, मौलाना आमिरुर रिजवी, मौलाना अम्मार जैदी, मौलाना इंतेजार आब्दी, मौलाना कल्बे अब्बास रिजवी, रिजवान जव्वादी, रजा मियां, सैयद मोहम्मद अस्करी, शाहरूख हुसैनी, बादशाह हुसैन जिया, आसिफ अब्बास अमन समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed