फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder to advocate in prayagaraj

बवाल की आशंका में सहमे अफसर, छावनी बना एसआरएन

Mon, 24 Jun 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
murder to advocate in prayagaraj
murder to advocate in prayagaraj - फोटो : CITY DESK
ओवरटेक कर रोका, फिर दाग दिया फायर
विज्ञापन

सरेशाम हुई घटना से फाफामऊ में दहशत
एक फायर झोंक कर भाग निकले बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फाफामऊ में अधिवक्ता की सरेशाम हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाशों ने पहले ओवरटेक कर अधिवक्ता को रोका। वह कुछ बोलते, इससे पहले ही उन पर फायर झोंक दिया। गोली मारने के बाद बदमाश एक पल भी वहां नहीं रुके और बाइक से भाग निकले।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अधिवक्ता क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार दो युवक उनके पीछे से आए। अचानक स्पीड बढ़ाकर उन्होंने अधिवक्ता की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर अपनी बाइक उनकी गाड़ी के सामने लगा दी। अधिवक्ता कुछ समझ नहीं सके और उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। हालांकि वह कुछ बोलते, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर उनके सीने पर फायर झोंक दिया। इस दौरान उसका दूसरा साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। फायर झोंकते ही बदमाश गोहरी गांव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि गोली लगने के बाद अधिवक्ता लहुलुहान हालत में बाइक छोड़कर ज्ञानकुंज कॉलोनी की ओर भागे। वहां पहुंचकर उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले छात्रों का कमरा खटखटाते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाई। बाहर निकले छात्रों ने अधिवक्ता को लहूलुहान देखा तो स्तब्ध रह गए। तब तक आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहले 100 नंबर और फिर फाफामऊ पुलिस पहुंची। पुलिस भुक्तभोगी अधिवक्ता को पहले निजी और फिर एसआरएन अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बना रहा एसआरएन अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर भी पहुंच गए। उधर साथी की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का भी जमावड़ा हो गया। उधर एहतियातन मौके पर शाहगंज, कोतवाली, जार्जटाउन थाने की फोर्स भी बुला ली गई। कुछ देर बाद डीएम भानुचंद गोस्वामी व अन्य प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। वकीलों ने मुआवजे व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिस पर डीएम व एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उधर रात मेें ही एसएसपी मृतक अधिवक्ता के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की।
तीन बच्चों के सिर से छीन लिया पिता का साया
अधिवक्ता की जान लेकर हत्यारों ने उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। उनके दो बेटियां हर्षा(16), तनु(14) व एक बेटा अंकित(10) साल का है। उनके साथ ही पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर मर्चरी पहुंचे मृतक के छोटे भाई शैलेंद्र ने बताया कि सुशील तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। शैंलेंद्र शिक्षामित्र जबकि बड़े भाई भोलानाथ पटेल पीडब्ल्यूडी से रिटायर हैं। भाई की मौत पर दोनों गहरे सदमे में दिखे। बताया कि मृतक अधिवक्ता की बड़ी बेटी हर्षा ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।

अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश
मर्चरी पर जमा अधिवक्ताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाए। उनका कहना था कि आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। अधिवक्ताओं के साथ लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस अधिवक्ताओं के मामलों को गंभीरता से नहीं लेती जिसका नतीजा इस तरह की घटनाएं हैं। अफसरों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed