फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of Phulpur youth, dead body found in Lucknow

फूलपुर के युवक की हत्या, लखनऊ में मिला शव

Mon, 06 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Murder of Phulpur youth, dead body found in Lucknow
फूलपुर के महजुदवा गांव निवासी मृतक प्रापर्टी डीलर रवीन्द्र की फाइल फोटो। - फोटो : PHOOLPUR
फूलपुर के युवक की हत्या, लखनऊ में मिला शव
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महजुदवा गांव का रहने वाला था प्रापर्टी डीलर रवींद्र, अपहरण के बाद हत्या कर शव लगाया ठिकाने
रविवार शाम शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम, सिपाही समेत तीन हुए नामजद
फूलपुर। फूलपुर के रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर का शव लखनऊ में सड़क किनारे मिला। आरोप है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। परिजनों ने संबंधित थाने में एक सिपाही समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार शाम युवक का शव फूलपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के महजुदवा गांव के रहने वाले रवींद्र कुमार उर्फ गब्बर (35) पुत्र राजेंद्र कुमार प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई वीरेंद्र के साथ ही घर में पिता व उसके तीन बच्चों में रिया (8), जिया (5) और बेटा टिंकू (3) व पत्नी राजकन्या घर पर रहते हैं। परिजनों को पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली कि रवींद्र का शव लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पाया गया है। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

देखा तो शरीर के हिस्सों में चोट के गहरे निशान थे। उसके पत्नी के मोबाइल पर आए फोन काल्स के आधार पर परिजनों ने लालगोपालगंज एवं कुंडा के रहने वाले एक सिपाही समेत तीन युवकों को नामजद करते हुए गोसाईगंज थाने में फाफामऊ से अपहरण कर रवींद्र की हत्या करने के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के चक्कर में सड़क किनारे लखनऊ में फेंक दिया है। परिजनों ने बताया कि उसकी पल्सर बाइक फाफामऊ में मिली है। शव के पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम करीब छह बजे परिजन शव लेकर फूलपुर स्थित गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार को प्रापर्टी डीलर के शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed