{"_id":"60fac4f68ebc3e5873115de7","slug":"murder-disclosure-girlfriend-s-husband-turned-out-to-be-the-murderer-private-part-was-cut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या का खुलासा : प्रेमिका का पति ही निकला कातिल, काट दिया था प्राइवेट पार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का खुलासा : प्रेमिका का पति ही निकला कातिल, काट दिया था प्राइवेट पार्ट
Fri, 23 Jul 2021 07:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:02 PM IST
सार
- सरायइनायत में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायइनायत में राजू हरिजन(28) की हत्या उसकी ही प्रेमिका के पति ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए छह दिन पहले हुए इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा भी बरामद कर लिया। हत्या में गिरफ्तार आरोपी का चचेरा साला भी शामिल था जिसकी तलाश की जा रही है। हत्यारों ने मृतक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था।
विज्ञापन
17 जुलाई को कमरे में मिली थी लाश
राजू मूल रूप से बैरहना, कीडगंज का रहने वाला था और किराना की दुकान में काम करता था। माता-पिता की मौत के बाद वह सरायइनायत के जैतपुर में वेदप्रकाश स्वर्णकार के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। 17 जुलाई को कमरे के भीतर ही उसकी खून से लथपथ लाश मिली थी। सिर कूंचकर व गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की सीडीआर और सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर मृतक के रिश्तेदार अनिल कुमार निवासी बरियारी थाना सरायइनायत को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्याकांड का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
हत्या
पत्नी से मिलना-जुलना था, समझाने पर भी नहीं माना
पुलिस केमुताबिक, अनिल ने बताया कि रिश्तेदार होने के नाते राजू उसके घर आया जाया करता था। इसी दौरान वह उसके पत्नी के नजदीक आ गया। जब वह अपने चचेरे साले अनिल रविदास निवासी बनी सरायइनायत के साथ विक्रम चलाने शहर चला जाता था, तब राजू उसके घर पहुंच जाता था। उसने दोनों को समझाया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसने राजू को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।
शराब पिलाकर पहले रेता गला, फिर कूंच दिया सिर
17 जुलाई को उसने राजू को फोन किया और फिर अपने चचेरे साले अनिल को साथ लेकर उसके घर पहुंच गया। तीनों ने मुर्गा खाया और फिर शराब पी। इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने पहले राजू का गला रेता और फिर सिर घर में रखे लोढ़ा से कूंच दिया। इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।